{"_id":"59ca9f584f1c1bec538b4930","slug":"191506451288-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्टडी से फरार आरोपी अनूप शर्मा तक पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्टडी से फरार आरोपी अनूप शर्मा तक पहुंची पुलिस
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भाजपा विधायक मनीष असीजा के घर फायरिंग और धमकी भरे एसएमएस भेजने का मुख्य आरोपी अनूप शर्मा की खोज में पुलिस की टीमें मंगलवार को दबिश देती रहीं। लेकिन देर रात पुलिस को सफलता हाथ लगी और वो एक सूचना पर आरोपी अनूप शर्मा तक पहुंच गई। पुलिस छह आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया। इनके कब्जे से तमंचा एवं कई आईडी के साथ कारतूस बरामद किए हैं।
भाजपा विधायक मनीष असीजा के घर फायरिंग का मुख्य आरोपी अनूप शर्मा पुलिस कस्टडी से सोमवार को फरार हो गया था। उसकी तलाश में थाना पुलिस टीम के साथ ही क्राइम ब्रांच प्रभारी नीरज मिश्रा और सर्विलांस प्रभारी शैलेंद्र यादव ने टीम के साथ कई स्थानों पर दबिश दी। संभावित स्थलों पर टीमों ने पहुंचने का प्रयास किया। पुलिस अनूप के मोबाइल नंबर और अन्य कई माध्यम से उसके पास तक पहुंचने की कोशिश की जा रह है। एक टीम अनूप शर्मा के घर के आसपास सादा वर्दी में मुस्तैद है। दूसरी टीम उसके रिश्तेदारों के साथ मोनू पाठक एवं दोस्तों के घर खंगालने में जुटी है। आगरा के साथ ही दूसरे शहरों में पुलिस टीमें दबिश देतीं रहीं, लेकिन पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पाई। देर रात पुलिस के हाथ सफलता लगी तो पुलिस टीम मुख्य आरोपी और कस्टडी से भागे अनूप शर्मा तक पहुंच गई। इधर पुलिस ने सोमवार को पकड़े आगरा दरेसी नं. दो निवासी मोनू पाठक, थाना उत्तर के मोहल्ला गंज निवासी रामनिवास यादव के साथ राहुल जैन, शैलेंद्र, राबिन एवं लवी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। सोमवार देर रात भाजपा विधायक मनीष असीजा थाने पहुंचे। फायरिंग एवं धमकी भरे मैसेज भेजने के मामले में पकड़े गए मोनू पाठक एवं रामनिवास यादव से बातचीत की।