फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सांसद बोले जनप्रतिनिध भी गोद लें स्कूल

सांसद बोले जनप्रतिनिध भी गोद लें स्कूल

Wed, 27 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
सांसद बोले जनप्रतिनिध भी गोद लें स्कूल
फिरोजाबाद। सांसद अक्षय यादव की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक हुई। बैठक में सांसद ने अधिकारियों द्वारा स्कूल गोद लेकर कायाकल्प करने की सराहना करते हुए जनप्रतिनिधियों को स्कूल गोद देने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


सांसद ने जिले के प्रत्येक क्षेत्र में एंटी लार्वा का छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अफसरों को दिए। सौ बैड का चिकित्सालय शुरू करने के लिए जरुरी कार्रवाई के अलावा दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के कार्यों की समीक्षा और मिड डे मिल की गुणवत्ता बेहतर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सांसद ने राजकीय बालगृह में निरुद्ध बच्चों के लिए पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने और ऐसे स्थानों और बस्तियों को चिन्हित कर स्कूल खोलने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए, जहां स्कूल नहीं हैं। सांसद ने गावों में बनाई जा रही पानी की टंकियों की गुणवत्ता पर भी जोर दिया। बैठक में एमएलसी डा. दिलीप यादव, एमएलसी डा. असीम यादव, डीएम नेहा शर्मा, सीडीओ अशोक कुमार, एडीएम उदय सिंह सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक विलंब से आए अफसरों की डीएम ने लगाई फटकार
फिरोजाबाद। बैठक में नगर निगम, प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन, चिकित्सा विभाग के अधिकारी विलंब से पहुंचे। डूडा से कोई अधिकारी नहीं आया। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित अधिकारीयों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में विलंब से आने वाले अधिकारियों को डीएम ने चेतावनी देते हुए फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed