फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चोरी छिपे शुरू हुआ मौत का सामान बनाने का काम

चोरी छिपे शुरू हुआ मौत का सामान बनाने का काम

Mon, 25 Sep 2017 10:48 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
चोरी छिपे शुरू हुआ मौत का सामान बनाने का काम
firecrackers
एटा। दशहरा और दीपावली त्योहार को लेकर जिले में पटाखे बनाने का काम शुरू हो चुका है। कहीं लोग चोरी, छिपे घर में, तो कहीं खुले मैदानों में आतिशबाजी तैयार की जा रही है। आलम यह है कि कई जगहों पर बिना लाइसेंस के ही पटाखे बनाने का काम चल रहा है। इससे पुलिस प्रशासन पूरी तरह बेखबर है। इसके अलावा जिनके पास लाइसेंस हैं वह भी मानकों को पूरा नहीं कर रहे। यदि आग लग जाए तो सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। करीब 24 लोगों के पास ही हैं पटाखा बनाने का लाइसेंस।
विज्ञापन


वैसे दशहरा और दीपावली पर्व पर जिले में करोड़ों रुपये की आतिशबाजी बिकती है। शहर से दूर स्थित सैनिक पड़ाव पर लगने वाले आतिशबाजी बाजार में सजने वाली अस्थायी दुकानों से चंद दिनों में ही करोड़ों का कारोबार होता है। दशहरा को देखते हुए ज्यादातर पटाखे बनाने का काम छोटे छोटे कमरों में चल रहा है और इन्हें बनाने के लिए दो-तीन लोग मजदूरी पर लगे हुए है। यहां बनने वाले पटाखे व ऑर्डर पर तैयार होने वाले बम जिला व आसपास के क्षेत्रों में ही सप्लाई होते हैं। सस्ते दामों पर आतिशबाजी खरीदने के लालच में लोग सीधे इनके घरों पर ही दस्तक देते हैं। शहर में ही नहीं अलीगंज, मिरहची आदि जगहों पर चोरी-छिपे खेतों, घरों में पटाखा बनाना शुरू हो गए हैैं, लेकिन पुलिस और अग्निशमन विभाग को बारूद के ढेर दिखाई नहीं दे रहे।
विज्ञापन


पहले भी हो चुके हैं हादसे
तीन साल पहले थाना नयागांव क्षेत्र में अवैध रूप से घर में पटाखे बनाए जा रहे थे। वहां विस्फोट से घर की छत उड़ गई थी, दंपति घायल हो गए थे। नूहखेड़ा में सालों पहले पटाखा बनाते समय विस्फोट हुआ था, जिसमें दो लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना अलीगंज में करीब दो साल पहले चोरी-छिपे घर में पटाखा बनाए जा रहे थे। जहां हुए विस्फोट से कई लोग घायल हो गए थे। इसके अलावा दो साल पहले शहर के बूरामंडी क्षेत्र में एक दुकान में पटाखा बनाते समय विस्फोट होने से युवक की मौत हो गई थी। जबकि अन्य लोग घायल हुए थे। अलीगंज में पिछले वर्ष अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से युवक की मौत हो चुकी है।

अवैध रूप से आतिशबाजी बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जो लोग ऐसा करते पकड़े जाएंगे, उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
अमित किशोर, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed