{"_id":"59c7f7ce4f1c1b8f688b6567","slug":"191506277326-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवर अग्निकांड में झुलसी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेवर अग्निकांड में झुलसी महिला की मौत
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र में शनिवार की रात एक पांच मंजिला इमारत में लगी आग में झुलसी महिला की सैफई में उपचार के दौरान मौत हो गई। दमकलकर्मियों ने जल रही इमारत से नौ लोगों को सुरक्षित निकाला था। वहीं जली हुई महिला को उपचार के लिए सैफई भेजा गया था।
रविवार को शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में फर्रुखाबाद स्थित घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। शनिवार की रात पांच मंजिला इमारत में बनी दुकान और मकान में आग लगने से निगम गिफ्ट इंपोरियम तथा निगम ज्वैलर्स के प्रतिष्ठान जलकर राख हो गए थे। वहीं दमकलकर्मियों ने आग में फंसे दीपक निगम व उनके परिवार के नौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। गंभीर रूप से जली शशिप्रभा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
वहां से सैफई रेफर किया गया था। शनिवार रात करीब 11 बजे शशिप्रभा के पति जब सैफई पहुंचे तो पत्नी ने उनसे घर में हुए नुकसान के बारे में भी पूछा। रविवार सुबह करीब पांच बजे शशि की मौत हो गई।