{"_id":"59c7f1394f1c1b9a688b6584","slug":"191506275640-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुमरी के स्कूल में छात्र फूड प्वॉइजनिंग के शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुमरी के स्कूल में छात्र फूड प्वॉइजनिंग के शिकार
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा (जैथरा)। धुमरी के आरवीएन विद्यालय में दूषित खाना खाने से हॉस्टल में रह रहे एक दर्जन से अधिक छात्र फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए।
आठ छात्रों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी पर परिवारीजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
थाना जैथरा क्षेत्र के कस्बा धुमरी में राष्ट्रीय विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आवासीय स्कूल है। इसमें करीब 154 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते है।
शनिवार शाम हॉस्टल में रहने वाले छात्राें के लिए आलू छोले की सब्जी बनी थी। भोजन करने के कुछ समय बाद ही छात्रों को उल्टी होना शुरू हो गई।
छात्रों की हालत बिगड़ते देखकर विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में गोविंद पुत्र सर्वेश, दीपक पुत्र धर्मेंद्र, आदेश पुत्र ऋषिपाल, वरुण पुत्र पुष्पेंद्र, अमन पुत्र सर्वेश, पुष्पेंद्र पुत्र नरेंद्र, मनमोहन पुत्र प्रमोद और अनुराग पुत्र चरनसिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में अभिभावक जिला अस्पताल और हॉस्टल पहुंच गए।
वही विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार का कहना है कि शनिवार रात छोले, आलू की सब्जी और रोटी बनी थी। गैस के चलते एक बच्चे ने उल्टी की। इसके बाद उसे देखकर अन्य छात्रों ने उल्टी कर दी। फूड प्वाइजनिंग की बात गलत है।