फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   स्कूलों का हाल: कठिन डगर, जर्जर इमारत

स्कूलों का हाल: कठिन डगर, जर्जर इमारत

Thu, 27 Jul 2017 11:27 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों का हाल: कठिन डगर, जर्जर इमारत
मैनपुरी/कटरा समान। सरकार प्राइमरी शिक्षा पर लाखों रुपये खर्च कर रही है। फिर भी छात्र-छात्राओं को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कहीं भवन जर्जर हैं तो शिक्षकों की तैनाती नहीं है। यही नहीं स्कूलों तक पहुंचने का रास्ता भी इतना खराब है कई अभिभावक को बच्चों को कंधे पर बिठाकर वहां तक छोड़ने जाते हैं।
विज्ञापन


जिले में 2200 परिषदीय स्कूल हैं। इनमें अव्यवस्थाओं का आलम है। कहीं शिक्षकों की कमी के चलते कई स्कूल बंद चल रहे हैं तो वहीं जो खुले हैं उनके कई भवन जर्जर हैं। कई बार शिक्षकों की शिकायत पर भी विभागीय अधिकारी नहीं सुनते हैं।
विज्ञापन

पुराने जमाने का बना कन्या जूनियर हाईस्कूल कटरा का भवन जीर्ण-क्षीण हाल में है। ईंटों की बनी छत कभी भी गिर सकती है। फिर भी प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है। कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। उक्त स्कूल में चार कमरों का भवन 1964 में बनकर तैयार हुआ था। जिसमें कक्षा छह, सात, आठ की कक्षाएं लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के लिए रास्ता नहीं है। बच्चे कीचड़ में घुसकर आते हैं और गिरकर चोटिल भी होते हैं। उनके बस्ते कीचड़ में गिरकर खराब हो जाते हैं। लेकिन अभी तक इसकी किसी को सुध नहीं है। इमारत भी जर्जर हाल में है। जबकि कई स्कूलों में पहले हादसे हो भी चुके हैं।

प्राथमिक विद्यालय बम्हनीपुर को जाने के लिए आम रास्ता नहीं है। जिससे विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि हमें अपने बच्चों को कंधों पर बिठाकर स्कूल छोड़ने जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने कच्चे रस्ते पर खड़े होकर की विरोध दर्ज कराया।

प्राथमिक विद्यालय कुरसंडा में 40 छात्र पंजीकृत हैं। स्कूल जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है व शौचालय झाड़ियों में होने के कारण बच्चे वहां नहीं जाते। स्कूल परिसर में गांव के लोग अपनी फसल रखकर अतिक्रमण कर रहे हैं।

जूनियर हाईस्कूल नगला खोखन में 28 छात्र पंजीकृत हैं। 35 वर्षों से बनी स्कूली इमारत चार अगस्त 2016 को ढह गई। उस समय छात्र प्रार्थना कर रहे थे। इसके चलते बड़ा हादसा होने से बच गया था। बचे हुए भवन में बड़ी बड़ी दरारें पड़ी हैं। बरसात या गर्मी में बच्चों को खुले मैदान में घास में बैठाकर पढ़ाया जा रहा है।


बीएसए विजय प्रताप सिंह का कहना है कि जर्जर भवनों की जानकारी है इसकी मरम्मत के लिए और नवीन भवन बनवाने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। धनराशि यदि मिल जाएगी तो भवन की मरम्मत या नए बनवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed