{"_id":"5974dded4f1c1b03418b466d","slug":"191500831213-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कादरगंज पर कटान से ग्रामीण चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कादरगंज पर कटान से ग्रामीण चिंतित
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
कासगंज में उफान मारती गंगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
गंगा के जलस्तर में पिछले काफी समय से उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। गंगा के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में 10 सेंटीमीटर की कमी आई है। गंगा की उतरती धार पैनी होती जा रही है। इसके चलते गंगा की धार से कादरगंज इलाके में कटान शुरू हो गया है। कटान की सूचना पर सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और कटान रोकने के लिए संबंधित को निर्देश दिए।
गौरतलब है कि रविवार को गंगा में 10 सेंटीमीटर की कमी आई। गंगा 162.80 मीटर के निशान पर थी, लेकिन यह कमी रविवार को ही रही। सोमवार को गंगा में फिर से जलस्तर बढ़ने की संभावना है। क्योंकि हरिद्वार और बिजनौर बैराज से नरौरा की ओर फिर से बढ़े हुए पानी का दबाव आने को है। सोमवार को यह दबाव नरौरा कछला तक पहुंचने लगेगा। गंगा का जलस्तर साधारण फ्लड के दायरे में है। ऐसी स्थिति में गंगा में कहीं भी कटान होने की आशंका बनी हुई है। गंगा ने कादरगंज क्षेत्र के असदगढ़ बांध की ओर कटान शुरू कर दिया है। असदगढ़ बांध से पहले मनरेगा बांध बनाया गया था। वहां तक पानी की दस्तक हो चुकी है। मनरेगा बांध कटान के साथ ही असदगढ़ बांध को खतरा हो जाएगा। कादरगंज गंगा पुल से कुछ दूरी पर तेजी से कटान होता देख असदगढ़, कादरगंज क्षेत्र के ग्रामीण भी चिंतित हो उठे हैं। कटान तेज होने पर कुछ भी हालात पैदा हो सकते हैं। कटान की सूचना पर सिंचाई विभाग अधिशासी अभियंता कमलेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने कटान रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने को विभागीय अभियंताओं और कर्मियों को निर्देश दिए। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से कटान को रोकने की मांग की। कादरगंज के ग्रामीण असलम ने बताया कि गंगा के कटान से कादरगंज, असदगढ़ व अन्य गांव को काफी समय से खतरा बना हुआ है, लेकिन सिंचाई विभाग यहां की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है।
नरौरा बैराज- 37194 क्यूसेक
हरिद्वार बैराज - 45485 क्यूसेक
बिजनौर बैराज- 68590 क्यूसेक