{"_id":"596113af4f1c1b33638b4606","slug":"191499534255-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चोरी, मारपीट के विवाद में अब नेतागीरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल चोरी, मारपीट के विवाद में अब नेतागीरी
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर। शकरोली में तीन दिन पूर्व शराब पीने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में अब नेतागीरी शुरू हो गई है। बुधवार को एक पक्ष के साथ खड़े हुए पूर्व विधायक रणजीत सुमन ने शकरोली पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। वहीं शनिवार को दूसरे पक्ष ने भाजपा विधायक को बुला कर हालात बताए। विधायक ने एसओ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
शकरौली में 4 जुलाई की रात शराब पीने के दौरान छोटे ठाकुर का मोबाइल गायब हो गया। आरोप है कि खोजबीन के दौरान मोबाइल सलीम के पास मिला था। इसी को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। अन्य लोगों ने मामला शांत कराया।
उधर, पिटाई होने से नाराज सलीम के पुत्र छोटू अपने दो दर्जन साथियों के साथ आकर छोटे ठाकुर की पिटाई कर दुकान में तोड़फोड़ कर दी थी। पिटाई में छोटे ठाकुर घायल हो गए थे। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुुरुवार को क्षत्रिय समाज के युवाओं ने छोटू और उसके साथियों की पिटाई कर दी। इस मामले में भी एफआईआर दर्ज हुई है। दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब गिरफ्तारी के लिए नेतागीरी शुरू कर दी गई है। सपा के पूर्व विधायक रणजीत सुमन जहां सलीम पक्ष के साथ खड़े हैं। वहीं भाजपा विधायक छोटे ठाकुर की तरफदारी में दिखे।