{"_id":"5957dee04f1c1bec5b8b467e","slug":"191498930912-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष के पति सपा से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष के पति सपा से निष्कासित
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
An interesting story of samajwadi party symbol bicycle
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला पंचायत अध्यक्ष के पति पीसीएफ निदेशक को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के कारण समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। वह फिरोजाबाद जिला पंचायत के सदस्य भी हैं। सांसद धर्मेंद्र यादव के बहनोई होने के कारण उनके खिलाफ की गई कार्रवाई से पार्टी के एक गुट को झटका लगा है।
जिला फिरोजाबाद के भारौल निवासी पूर्व विधायक उर्मिला यादव के पुत्र अनुजेश प्रताप सिंह फिरोजाबाद जिला पंचायत के सदस्य हैं। मैनपुरी जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या उर्फ बेबी यादव पत्नी हैं जो सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन हैं। पीसीएफ निदेशक अनुजेश को विधायक सदर राजू यादव के विरोधी खेमे का माना जाता है। विधानसभा के चुनाव में भी वह टिकट के दावेदार थे। जबकि विधायक सदर की पत्नी जिला पंचायत सदस्य वंदना यादव ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदारी की थी मगर सपा शासन में चुनाव निर्विरोध हुआ था। अनुजेश पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।
शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया है। घिरोर क्षेत्र में अपना अच्छा खासा प्रभाव रखने वाले अनुजेश के खिलाफ हुई कार्रवाई से पार्टी के एक गुट को झटका लगा है। उनका निष्कासन होने के बाद जिले में उनके निष्कासन के पत्र को दूसरे गुट ने सोशल मीडिया में वायरल किया। जिले में किसी सपा नेता के खिलाफ विधानसभा चुनाव के बाद हुई कार्रवाई से दूसरे गुट के नेताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।