फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बहते जल की संभावना तलाशने आई केंद्रीय टीम

बहते जल की संभावना तलाशने आई केंद्रीय टीम

Sun, 18 Jun 2017 11:45 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
बहते जल की संभावना तलाशने आई केंद्रीय टीम
गंगा जल देखने आई केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय की टीम - फोटो : अमर उजाला
सोरों (फिरोजाबाद)। केंद्रीय भूमि जल बोर्ड की तीन सदस्यीय टीम रविवार को तीर्थनगरी पहुंची। यहां उसने हरि की पैड़ी में गंगा बहले जल की संभावनाओं के साथ यहां के जलस्तर और प्रदूषण की स्थिति देखी। विधायक देवेंद्र राजपूत, स्थानीय लोगों एवं पर्यावरण विदें से बात कर जल के सतत प्रवाह के साथ साथ इसे प्रदूषणमुक्त बनाने के उपायों पर चर्चा की।
विज्ञापन


केंद्रीय भूमि जल बोर्ड दिल्ली के वरिष्ठ सदस्य डा.केसी नायक ने बताया कि तीर्थनगरी में स्नान के लिए हरिपदी में निरंतर पर्याप्त जल के प्रवाह के लिए संभावनाओं का अध्ययन करके केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती को रिपोर्ट सौंपेंगे। केंद्रीय मंत्री द्वारा स्वीकृत प्रस्ताव पर संबंधित विभाग कार्यवाही करेगा।
विज्ञापन


विधायक देवेंद्र राजपूत ने निचली गंगा नहर हजारा से हरि की पैड़ी तक कवर्ड पाइप लाइन डालने का प्रस्ताव अनुमोदित करके टीम को सौंपा। डा.राधाकृष्ण दीक्षित ने टीम को तीर्थनगरी के इतिहास व पौराणिक महत्व से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि 1863 में स्थापित बी श्रेणी की नगरपालिका का यह क्षेत्र अकबर के शासन काल में जनपद व राजा सोमदत्त सोलंकी की राजधानी रहा है। यहां भगवान विष्णु ने वराह के रूप में तीसरा अवतार धारण करके राक्षस हिरण्याक्ष का वध करके पृथ्वी को पाताल से निकालकर पुन: स्थापित किया था।


रामेश्वर दयाल महेरे एवं श्रीकांत तिवारी ने कुम्हरौआ से फर्रुखाबाद तक सूखी पड़ी बूढी गंगा को हजारा नहर से जोड़कर जल प्रवाह का प्रस्ताव रखा। केंद्रीय भूमि जल बोर्ड लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. विकास रंजन, क्षेत्रीय निदेशक वाईबी कौशिक, नगर भाजपा अध्यक्ष संजय दुबे, आशुतोष त्रिवेदी, ब्रजेश उपाध्याय, शिव वैंदेल, कमाल हसन, पंकज भार्गव, अनुराग तिवारी, धर्मेंद्र वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed