फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   डीएम ने छोटी कर दी सूची फिर भी अनशन पर अड़े लेखपाल

डीएम ने छोटी कर दी सूची फिर भी अनशन पर अड़े लेखपाल

Wed, 14 Jun 2017 12:06 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने छोटी कर दी सूची फिर भी अनशन पर अड़े लेखपाल
मथुरा। डीएम ने लेखपालों के स्थानांतरण की लिस्ट छोटी कर दी है। पिछले माह 73 लेखपालों के तबादले का जो आदेश जारी किया था उसमें से उन लोगों का तबादला निरस्त कर दिया है जिन्होंने मेडिकल के आधार पर तबादला निरस्त करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन



अब केवल 53 लेखपालों का स्थानांतण किया है। बावजूद इसके लेखपाल संघ झुकने को तैयार नहीं है। मंगलवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने तहसील सदर, मांट और छाता के 73 लेखपालों का स्थानांतरण अंतर तहसील कर दिया था।
विज्ञापन



तबादलों के विरोध में लेखपाल संघ आंदोलनरत है। डीएम ने पहली लिस्ट को निरस्त करते हुए 53 लेखपालों के स्थानांतरण की नई लिस्ट जारी की है। इसमें 20 उन लेखपालों को स्थानांतरण से राहत दी है। इस नई लिस्ट के बाद भी लेखपाल स्थानांतरण प्रक्रिया से संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विरोध स्वरूप अब तक जारी धरना प्रदर्शन को मंगलवार से क्रमिक अनशन में बदल दिया गया है। पहले दिन क्रमिक अनशन पर राजेश सिंह, दीपक देव, सुरेंद्र सिंघल, भूदेव प्रसाद और जगदीश शर्मा बैठे। अध्यक्षता कमल सिंह और संचालन रमेशचंद्र यादव ने किया।



स्थानांतरण के संदर्भ में शासनादेश की व्याख्या को लेकर विरोधाभाष है। जल्द ही मामला सुलझ जाएगा। कुछ लेखपालों ने नए स्थान पर चार्ज भी ले लिया है।
अजय कुमार अवस्थी
एडीएम प्रशासन

शासनादेश के खिलाफ किए गए लेखपालों के स्थानांतरण को लेकर विरोध किया जा रहा है। नई सूची में भी वही स्थिति है। शासनादेश का पालन होने तक विरोध जारी रहेगा।
वीरेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed