{"_id":"594018b94f1c1bfe0a8b45e5","slug":"191497372857-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ाइए कदम, आज करिए महादान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ाइए कदम, आज करिए महादान
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
आगरा। रक्त देकर किसी की जान बचाना चाहते हैं, तो देर कैसी। कदम बढ़ाइए और इस मानवता की मुहिम में रक्तदान कर सहयोगी बनिए। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन आज अमर उजाला कार्यालय सिकंदरा, एसएन मेडिकल कालेज ब्लड बैंक और जिला अस्पताल ब्लड बैंक पर कैंप लगाने जा रहा है।
कैंप सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेगा। रक्त की ये यूनिटें कैंसर, एड्स, लावारिस, थैलेसीमिया के इलाज में उपयोग की जाएंगी। एसएन मेडिकल कालेज के पैथोलोजिस्ट डा. हरेंद्र यादव ब18-65 साल तक के स्वस्थ महिला-पुरुष रक्तदान कर सकते हैं। इससे किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती हैं।