फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जिला अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा ड्यूटी पर रहे डाक्टर को पीटा

जिला अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा ड्यूटी पर रहे डाक्टर को पीटा

Thu, 08 Jun 2017 12:09 AM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा ड्यूटी पर रहे डाक्टर को पीटा
जिला अस्पताल में खाली पड़ा चिकित्सक कक्ष।
एटा। जिला अस्पताल कीआपातकालीन चिकित्सा ड्यूटी पर तैनात रहे चिकित्सक डॉ अरुण कुमार को मंगलवार की रात घायल के साथ आए लोगों ने जमकर पीट दिया। हमलावरों ने रायफल की बट से भी प्रहार करने की कोशिश की।
विज्ञापन


हालांकि वहां मौजूद स्टाफ ने बीच बचाव करके चिकित्सक को बचाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पर, पुलिस के आने से पहले ही हमलावर भाग निकले थे। पुलिस ने मरीज और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के गांव ककहैरा लालपुर निवासी हरेंद्र पुत्र राजपाल मंगलवार रात शीतलपुर ब्लॉक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया था। रात करीब 10.30 बजे पिता आदि लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिनी ओटी में डॉ अरुण कुमार ने हरेंद्र का उपचार शुरू किया। इसी बीच परिवारीजन और ग्रामीण वहां पहुंच गए। ओटी में भीड़ बढ़ने पर चिकित्सक ने जब लोगों को बाहर निकलने को कहा तो घायल के तीमारदार और ग्रामीण भड़क गए। कहासुनी के दौरान लोगों ने चिकित्सक पर हमला कर दिया।

इस दौरान ग्रामीणों ने रायफल की बट से भी उन्हें मारने का प्रयास किया। मारपीट से अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। मारपीट होती देख दौड़े फार्मासिस्ट आरएस सुमन और अन्य स्टाफ ने बीच बचाव कर चिकित्सक को बचाया।


पुलिस को घटना की जानकारी दी। पर, पुलिस के आने से पहले ही हमलावर भाग निकले थे। चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने मरीज हरेंद्र समेत बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed