फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   190 students were absent on the first day of DElEd exam

डीएलएड परीक्षा के पहले दिन 190 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Wed, 15 Sep 2021 06:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
190 students were absent on the first day of DElEd exam
मैनपुरी। शहर के चार परीक्षा केंद्रों पर बुधवार से डीएलएड सत्र परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में 92 और द्वितीय पाली में 98 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच आयोजित कराई गई।
विज्ञापन

बुधवार को डीएलएड सत्र परीक्षा के दौरान नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में पंजीकृत 97 में से 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में यहां पंजीकृत 105 में से 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी पर प्रथम पाली में 78 में से 20 और दूसरी पाली में 70 में से 19 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एकरसानंद इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में 66 में से 35 और द्वितीय पाली में 58 में से 34 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। आरसी कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में पंजीकृत 71 में से 20 और द्वितीय पाली में पंजीकृत 62 में से 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्राचार्य डायट नरेंद्र पाल सिंह और बीएसए कमल सिंह ने परीक्षा की निगरानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed