{"_id":"6a34d8d54ba84cc2fe00efa7","slug":"19-year-old-youth-drowns-while-bathing-at-radha-kund-in-govardhan-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गोवर्धन के राधाकुंड में नहाते समय डूबा 19 वर्षीय युवक, दोस्तों के सामने चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गोवर्धन के राधाकुंड में नहाते समय डूबा 19 वर्षीय युवक, दोस्तों के सामने चली गई जान
Fri, 19 Jun 2026 11:21 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:21 AM IST
सार
अछनेरा के ग्राम नागर निवासी 19 वर्षीय पवन सिंह अपने दोस्तों के साथ गोवर्धन दर्शन और परिक्रमा के लिए आए थे। राधाकुंड में स्नान के दौरान वह गहरे पानी में डूब गए, काफी तलाश के बाद उनका शव बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के गोवर्धन के राधाकुंड में शुक्रवार सुबह स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मृत्यु हो गई। घटना से उसके साथ आए दोस्तों और स्वजन में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और काफी तलाश के बाद युवक का शव बाहर निकालाथाना अछनेरा क्षेत्र के ग्राम नागर निवासी पवन सिंह अपने दोस्तों कान्हा और
शांतनु के साथ गोवर्धन परिक्रमा और दर्शन के लिए आए थे। शुक्रवार रात दो बजे तीनों युवक राधाकुंड में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान पवन पुत्र अजमत उम्र 19 वर्ष गहरे पानी में चले गए और डूब गए। सूचना मिलते ही थाना एंव चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
स्थानीय संसाधनों और लोगों की मदद से युवक की तलाश कराई गई। काफी प्रयास के बाद पवन का शव पानी से बाहर निकाला गया। युवक की मृत्यु की खबर मिलते ही उसके परिजन और साथियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।