{"_id":"5cc1fd67bdec22146b5ee17f","slug":"19-year-old-miising-youth-found-dead-family-said-murder-crime-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिस लापता बेटे की तलाश कर रही थी मां, घर के पास मिला उसका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस लापता बेटे की तलाश कर रही थी मां, घर के पास मिला उसका शव
Fri, 26 Apr 2019 12:03 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
मृतक सतीश फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बाह कस्बे के अशोक नगर में घर के पास ही चार दिनों से लापता 19 साल के युवक सतीश का शव झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर पर चोट का निशान था। हाथ और मुंह गमछे से बंधे थे। लोग हत्या कर शव यहां फेंका जाना मान रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है। मां ने बड़े बेटे की ससुरालवालों पर हत्या करने का शक जताया है।
अशोक नगर बाह का रहने निवासी सतीश (19) पुत्र लालाराम दिल्ली में कैंटीन में काम करता था। वह विधूना में अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होकर सोमवार को घर लौटा था।
सतीश की मां ने पुलिस को बताया कि सोमवार को चित्राहाट के कमालपुरा गांव में बडे़ बेटे गोविंद की ससुराल जाने को कहकर घर से निकला था। तब से लापता था। उसकी तलाश की जा रही थी। गुरुवार की शाम बिजली के तार ठीक करने को घर की छत पर चढी पड़ोस की महिला ने झाड़ियों में शव देखा, तो उसकी चीख निकल गई। झाड़ी में शव मिलने पर आसपास के लोग जमा हो गए।

Trending Videos
सतीश का शव देखकर कोहराम मच गया। लोगों के मुताबिक मृतक के सिर पर चोट के निशान थे। मुंह और दोनों हाथ अलग अलग अंगोछे से बंधे थे। आशंका जताई जा रही है कि सतीश की कहीं दूसरी जगह हत्या कर शव यहां पर फेंका गया है।
शव से दुर्गंध भी आ रही थी। सूचना पर पहुंची बाह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की मां ने बडे़ बेटे गोविंद के ससुराल वालों पर हत्या का शक जताया है। सीओ बाह उदयराज सिंह ने बताया कि
तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके घटना की जांच की जाएगी।