फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   19 sample fail in Mainpuri

मैनपुरी में सरसों का तेल, मिर्च पाउडर और बेसन मिले हानिकारक

Sat, 23 Jan 2021 10:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
19 sample fail in Mainpuri
मैनपुरी। खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जाता है। इसके बाद भी मिलावट करने वालों में सुधार नहीं हो रहा है। जनवरी में खाद्य पदार्थों के कुल 22 नमूनों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें से 19 नमूने फेल हो गए। सरसों का तेल, मिर्च पाउडर और बेसन के नमूने हानिकारक मिले हैं। सभी विक्रेताओं को नोटिस जारी किया गया है। शासन से अनुमति मिलने के बाद हानिकारक नमूनों के मामलों में मुकदमा दायर किया जाएगा।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा समय-समय पर खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाते हैं। राज्य प्रयोगशाला में जांच के बाद इसकी रिपोर्ट विभाग को दी जाती है। जनवरी में अब तक 22 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें से 19 नमूने फेल हो गए। अलग-अलग श्रेणियों में देखे तो तीन नमूने जांच में हानिकारक पाए गए, वहीं अन्य नमूने अधोमानक मिले।
विज्ञापन

हानिकारक नमूनों में शहर के गाड़ीवान निवासी नीरज राठौर की दुकान से लिया गया सरसों के तेल का नमूना, कटरा निवासी शोबित अग्रवाल की दुकान से लिया गया लाल मिर्च पाउडर का नमूना और बेवर में आविद की दुकान से लिया गया बेसन का नमूना फेल हुआ। सरसों का तेल जहां सड़न के कारण फेल हुआ तो वहीं लाल मिर्च पाउडर और बेसन में रंग मिलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अधोमानक नमूनों में आटा, मैदा, बेसन का लड्डू, सोनपापड़ी, ऑरेंज कैंडी, मावा दूध आदि शामिल हैं। सभी विक्रेताओं को विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। हानिकारक नमूनों के मामले में शासन से अनुमति मिलने के बाद एसीजेएम न्यायालय में मुकदमा दायर किया जाएगा।
ये होते हैं हानिकारक और अधोमानक नमूने
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन में खाद्य पदार्थ के नमूने फेल होने के दो आधार होते हैं। अधोमानक में वे नमूने आते हैं, जिनमें मिलावट तो होती है पर वह मानव शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाती है। वहीं हानिकारक नमूनों में की गई मिलावट मानव शरीर को नुकसान पहुंचाती है।

ये नमूने मिले अधोमानक
-मैदा, ज्ञान फ्लोर मिल सेवारामपुर।
-चक्की फ्रेश आटा, ज्ञान फ्लोर मिल सेवारामपुर।
-आटा, ज्ञान फ्लोर मिल सेवारामपुर।
-दलिया, ज्ञान फ्लोर मिल सेवारामपुर।
-बेसन का लड्डू, रवींद्र जैन कुरावली।
-सोनपापड़ी, नरेश बाबू भोगांव।
-गुड़, संजीव कुमार भोगांव।
-हल्दी पाउडर, सोबित अग्रवाल कटरा।
-ऑरेंज कैंडी, शरद राजपूत फर्दपुर।
-सोनपपड़ी, दिनेश जैन कुरावली।
-रंगीन छैना, सुरेंद्र कुमार भोगांव।
-बेसन, पंकज जैन करहल रोड।
-मावा, कन्हैया मिष्ठान भंडार मैनपुरी।
-बूंदी का लड्डू, सुरेश बाबू भोगांव।
-मिश्रित दूध, मनोज कुमार भीखपुरा।
-मिश्रित दूध, उमेश कुमार खुशालपुर।
हाईलाइट्र्स
-22 नमूनों की जनवरी में आई रिपोर्ट
-19 नमूने जांच में हुए फेल
-03 नमूने जांच में मिले हानिकारक
-16 नमूने जांच में मिले अधोमानक
जनवरी में अब तक 22 नमूनों की जांच रिपोर्ट आई है, उसमें से 19 नमूने फेल हुए हैं। तीन नमूने हानिकारक भी मिले हैं। विक्रेताओं को नोटिस जारी किया गया है। शासन से अनुमति के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. टीआर रावत, अभिहित अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed