फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   19 Nominations Canceled In Agra Up Assembly Election

नामांकन पत्रों की जांच: आगरा में 19 पर्चे निरस्त, सबसे ज्यादा फतेहाबाद के पांच नामांकन खारिज, इन उम्मीदवारों का टूटा 'सपना'

Tue, 25 Jan 2022 12:08 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 25 Jan 2022 12:08 AM IST
सार

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकनपत्रों की जांच की गई। जिनमें अपूर्ण व त्रुटिपूर्ण नामांकन खारिज हुए हैं।

विज्ञापन
19 Nominations Canceled In Agra Up Assembly Election
आगरा जिला अधिकारी कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसी प्रत्याशी ने कॉलम अधूरे छोड़ दिए तो किसी ने फॉर्म ही गलत भर दिया। सोमवार को नामांकनपत्रों की जांच के बाद पीस पार्टी, आदर्श समाज पार्टी, आजाद समाज पार्टी, सबका दल युनाइटेड, बहुजन मुक्ति पार्टी व आठ निर्दलियों समेत 19 पर्चे निरस्त हुए हैं। सबसे ज्यादा पांच नामांकन फतेहाबाद के निरस्त हुए हैं। छावनी से कांग्रेस और फतेहाबाद से आम आदमी पार्टी के दो-दो प्रत्याशियों के नामांकन किए गए थे। जिनमें एक-एक प्रत्याशी का नामांकन खारिज हुआ है।

विज्ञापन

जिले की नौ सीटों के लिए 14 से 21 जनवरी तक 133 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे थे। जिनमें से 19 प्रत्याशियों के नामांकन सोमवार को निरस्त हो गए। अब नौ सीटों पर 114 प्रत्याशी बचे हैं। 27 जनवरी को प्रत्याशियों के पास नाम वापसी का मौका होगा। अगर किसी ने नाम वापस नहीं लिया तो 10 फरवरी को नौ सीटों पर 114 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। 
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकनपत्रों की जांच की गई। जिनमें अपूर्ण व त्रुटिपूर्ण नामांकन खारिज हुए हैं। फतेहाबाद सीट के पांच, फतेहपुर सीकरी के तीन, एत्मादपुर के दो, बाह के एक, खेरागढ़ के दो, दक्षिण के एक, उत्तर के दो, ग्रामीण के दो व छावनी के एक उम्मीदवार का नामांकन निरस्त हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस-आप ने उतारे थे दो-दो प्रत्याशी
छावनी क्षेत्र से कांग्रेस से पहले लक्ष्मी नारायण फिर सिकंदर ने नामांकन किया था। लक्ष्मी नारायण का पर्चा खारिज हुआ है। इनके पर्चे में बी-फॉर्म नहीं था। वहीं, फतेहाबाद सीट से आप से पहले चंद्रपाल सिंह और फिर पुरुषोत्तम दास फौजी ने पर्चा भरा था। दोनों प्रत्याशियों को पार्टी ने बी-फॉर्म दिए थे। फतेहाबाद में चंद्रपाल सिंह का पर्चा निरस्त हुआ है।

आपत्तियों पर भी हुई सुनवाई
उत्तर से भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल के नामांकनपत्र में एक मुकदमे की जानकारी छिपाने के आरोप लगाते हुए उत्तर सीट से आम आदमी पार्टी के कपिल वाजपेयी ने आपत्ति दर्ज कराई थी। आपत्ति पर सुनवाई के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने पुरुषोत्तम खंडेलवाल के पर्चे को सही पाया। इनके अलावा पांच प्रत्याशियों के विरुद्ध दर्ज कराई आपत्तियां सुनवाई के बाद आरओ ने खारिज कर दीं।

इनके पर्चे हुए निरस्त
- एत्मादपुर : नीरज कुमार (आदर्श समाज पार्टी) और, सर्वेश कुमार (आजाद समाज पार्टी)
- छावनी : लक्ष्मी नारायण 
- दक्षिण : प्रेम सिंह (बहुजन मुक्ति पार्टी)
- उत्तर : विवेक कुमार जैन (भारतीय शक्ति चेतना पार्टी), नसीम (निर्दलीय)
- ग्रामीण : हसनूराम अंबेडकरी (निर्दलीय), नरेंद्र स्वतंत्र (जनता राज पार्टी)
- फतेहपुरसीकरी : नारायन सिंह (पीस पार्टी), शेखर कुमार (इंडियन विकास पार्टी), ऊदल सिंह (निर्दलीय)
- खेरागढ़ : सुमन देवी (निर्दलीय), शंकर (निर्दलीय)
- फतेहाबाद : चंद्रपाल सिंह (आप), राधेश्याम कुशवाह (संयुक्त समाजवादी दल), अचल सिंह (निर्दलीय), देवकी नंदन (निर्दलीय) व पंकज (निर्दलीय)
- बाह : अतर सिंह नरवारिया (सबका दल युनाइटेड)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed