{"_id":"5ccdc838bdec22072d1b8215","slug":"181556990008-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका कर्मी को सभासद ने पीटा, हड़ताल पर गए सफाईकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका कर्मी को सभासद ने पीटा, हड़ताल पर गए सफाईकर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शहर के वार्ड नंबर चार के सभासद ने पालिका कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। इससे गुस्साए पालिका कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। शहर के वाटर वर्क्स पर प्रदर्शन कर कहा कि न अब शहर में सफाई होगी न ही कोई काम किया जाएगा। इसके चलते शनिवार को शहर में सफाई कार्य नहीं हुुआ और जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहे। शुक्रवार शाम की घटना के बाद अब तक अधिकारियों ने भी इसे लेकर कोई संज्ञान नहीं लिया है।
नगर पालिका के प्रकाश विभाग में तैनात मनोज कुमार वार्ड चार में अपने साथियों के साथ कार्य कर रहे थे। तभी वार्ड चार के सभासद सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और नई लाइट लगाने को कहने लगे। मनोज ने बताया कि उसने सभासद को बताया कि अध्यक्ष के आदेश हैं कि नए बल्ब न लगाए जाएं और एलईडी ही लगाए जाएं, जिससे चोरी न हो। इस पर सभासद सुनील शर्मा पुत्र चंद्रपाल शर्मा ने उनके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि सभासद सुनील शर्मा बार बार पिस्टल निकाल कर जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। घटना की जानकारी पर पालिका कर्मियों में आक्रोश फैल गया। पालिका कर्मियों के साथ मनोज कुमार ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कृतपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
--------
वाटर वर्क्स पर प्रदर्शन कर की नारेबाजी
मनोज कुमार के साथ मारपीट के बाद नगर पालिका के सभी कर्मी एकजुट हो गए। उन्होंने पालिका का कोई भी काम करने से मना कर दिया। हड़ताल की घोषणा करते हुए कर्मचारी शनिवार को वाटर वर्क्स पर एकत्रित हुए। यहां उन्होंने कहा कि वह न सफाई करेंगे और न ही पालिका का अन्य कोई कार्य। सभी कर्मियों ने एकजुट होकर सभासद के विरोध में जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मांग की मुकदमा दर्ज कर जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन
-------
शहर में गंदगी का अंबार
पालिका कर्मचारियों की हड़ताल में सफाई कर्मचारियों ने पूरा सहयोग किया। उन्होंने भी हड़ताल में शामिल होकर शनिवार को कहीं भी सफाई नहीं की। इसके चलते शहर में कूड़े के ढेर लग गए। शहर के जिला अस्पताल के बाहर, ठंडी सड़क, पोता नगला, निधौलीरोड, अविनाशी सहाय आर्य इंटर कालेज के सामने, रेलवे रोड के अलावा शहर के भीतरी बस्तियों में भी नालियां बजबजाती रहीं और गंदगी के ढेर लगे रहे।