फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   अक्षय तृतीया पर होंगे बांकेबिहारी जी के चरण दर्शन

अक्षय तृतीया पर होंगे बांकेबिहारी जी के चरण दर्शन

Sat, 04 May 2019 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर होंगे बांकेबिहारी जी के चरण दर्शन
डैमो
वृंदावन (मथुरा)। अक्षय तृतीया पर्व पर वर्ष में एक बार होने वाले बांकेबिहारी जी के चरण दर्शन 7 मई को होंगे। चंदन से किए जाने वाले ठाकुर जी के इस शृंगार के लिए सेवायत चंदन घिसाई में लगे हुए हैं। चरण में पाजेब पहने बिहारी जी के दर्शन वर्ष में एक बार अक्षय तृतीया को ही होते हैं।
विज्ञापन


नगर में 7 मई को अक्षय तृतीया पर्व मनाया जाएगा। बांकेबिहारी मंदिर में भक्त प्रात: 7:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 5:30 बजे से 9:30 बजे तक अपने आराध्य के चरण दर्शन कर सकेंगे। इस दिन भक्त फूल बंगले के दर्शन नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन


राजभोग सेवा अधिकारी निकुंजवर्धन गोस्वामी ने बताया कि ठाकुर जी के समीप चंदन के गोले रखे जाएंगे, वहीं आराध्य को सुबह धोती व शाम को जामा पहनाया जाएगा। चरण में पाजेब पहने बिहारी जी के दर्शन वर्ष में एक ही बार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य मंदिरों में फूल बंगले के साथ शुरू होंगे फव्वारे राधाबल्लभ, शाहजी, राधा रमण, श्यामसुंदर समेत अन्य मंदिरों में इसी दिन से फूल बंगले बनने भी प्रारंभ होंगे। वहीं ठाकुर जी को शीतलता प्रदान करने के लिए मंदिर प्रांगण में फव्वारे भी चालू करा दिए जाएंगे। वहीं, चंदन घिसाई का कार्य करीब एक माह पूर्व ही शुरूहो जाता है। चंदन को महीन कर उसमें कपूर केसर, गुलाब जल, इत्र, यमुना जल आदि मिलाकर इसका लेप तैयार किया जाता है। अक्षय तृतीया पर शृंगार से पूर्व आराध्य के लिए इस लेप का प्रयोग सेवायत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed