फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पुलिस ने चिता से निकाला विवाहिता का शव, ससुराल वाले भागे

पुलिस ने चिता से निकाला विवाहिता का शव, ससुराल वाले भागे

Wed, 24 Apr 2019 09:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चिता से निकाला विवाहिता का शव, ससुराल वाले भागे
मथुरा। हाईवे के गांव मुड़ेसी में मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता से विवाहिता का अधजला शव निकाला। पुलिस को देख अंतिम संस्कार करने पहुंचे ससुराल पक्ष के लोग भाग गए। पुलिस की मानें तो प्रथम दृष्टया विवाहिता की जहर से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन


सादाबाद (हाथरस) के ऊंचागांव निवासी रणवीर सिंह की बेटी पिंकी का विवाह करीब 13 साल पहले मगोर्रा के गांव ऊमरी निवासी लीलाधर के बेटे सत्यवीर से हुआ था। मंगलवार को विवाहिता की तबियत बिगड़ गई। ससुरालीजन उसे नयति हास्पिटल ले गए। यहां पर खर्चा अधिक के चलते ससुरालीजन अग्रवाल लाइफ लाइन अस्पताल ला रहे थे तो रास्ते में विवाहिता ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि बिना सूचना दिए ससुरालीजनों ने उसका अंतिम संस्कार करना शुरू कर दिया। इसकी भनक लगते ही मायके वालों ने पुलिस को सूचित किया। हाईवे पुलिस के पहुंचने पर ससुरालीजन भाग खड़े हुए। पुलिस ने चिता से अधजला शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना ने बताया कि मायके वालों ने देररात को सूचना दी तो चिता से अधजला शव निकालकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। मृतका की मां मुन्नी की तहरीर पर ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed