फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सीओ को बचाने वालों भीड़ ने किया हमला

सीओ को बचाने वालों भीड़ ने किया हमला

Fri, 22 Mar 2019 10:51 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Fri, 22 Mar 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
सीओ को बचाने वालों भीड़ ने किया हमला
सड़क हादसे में युवक की मौत, सीओ की कार फूंकी - फोटो : अमर उजाला
अवागढ़ (एटा)। जाम हटवाने और आक्रोशित लोगों को समझाने पहुंचे सीओ जलेसर को बचाने वालों पर भी ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इसमें एक युवक जख्मी हो गया। वही सीओ के साथ हुई मारपीट, पथराव और कार फूंकने की घटना में लोग अवागढ़ पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि सीओ के पहुंचने से पहले ही अवागढ़ पुलिस मौके से हट गई थी, जिस पर अकेला देख सीओ पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के साथ ही ग्रामीणों ने आने जाने वाले लोगों से भी अभद्रता करने से परहेज नहीं किया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ग्रामीण जब सीओ जलेसर के साथ मारपीट कर रहे थे। उसी समय किसान यूनियन युवा के पदाधिकारी पवन ठाकुर मौके पर पहुंच गए थे। जिन्हें सीओ जलेसर को बचाने का प्रयास किया जिस पर गुस्साए लोगों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। इससे पवन ठाकुर जख्मी हो गए। वहीं दूसरी तरफ लोगों ने बताया कि सीओ जलेसर के मौके पर पहुंचने से पहले अवागढ़ पुलिस मौके से हट गई थी जिसके चलते ग्रामीणों ने सीओ को अकेला देख उन पर हमला कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो चार से पांच पुलिस कर्मियों ने खुद को निजी कार में बैठकर बचाया। इस तरह से सीओ के साथ हुई मारपीट और पथराव एवं कार फूंकने की घटना अवागढ़ पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है।
विज्ञापन

गांव बना छावनी
एटा। सीओ के साथ मारपीट कर कार फूंकने की घटना के बाद गांव में जिले के अधिकांश थानों से पुलिस बल, पीएसी और बीएसएफ के जवान भारी संख्या में गांव पहुंच गए थे। गांव में पुलिस और पीएसी एवं सेना को देख लोगों में दहशत का माहौल देखा गया। गांव पहुंचे पुलिस बल ने घर में आरोपियों के छिपे होने को लेकर तलाश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम लगाने, कार फूंकने और मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा कार्रवाई की जा रही है।
संजय कुमार एएसपी एटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed