फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   नियमों का उल्लंघन होने पर माननीयों पर होगी कार्रवाई

नियमों का उल्लंघन होने पर माननीयों पर होगी कार्रवाई

Sat, 16 Mar 2019 10:30 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Sat, 16 Mar 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
नियमों का उल्लंघन होने पर माननीयों पर होगी कार्रवाई
नियमों का उल्लंघन होने पर माननीयों पर होगी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
एटा। आचार संहिता उल्लंघन किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए चुनाव आयोग ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसमें विधायक और मंत्रियों पर भी नियम तोड़ने की दशा में सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। इसके चलते जारी गाइड लाइन सभी माननीयों को भेज दी गई है।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान सत्ताधारी दलों के नेताओं पर शासकीय सुविधाओं का प्रयोग करने और राजनीतिक हित सिद्ध करने के आरोप लगते रहे हैं। इसे लेकर चुनाव आयोग ने इस बार आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत सत्ताधारी दलों के लिए अलग से निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत कोई भी सत्ताधारी दल के मंत्री और विधायक शासकीय दौरे को चुनाव प्रचार से नहीं जोड़ेंगे। साथ ही शासकीय मशीनरी और कार्मिकों का प्रयोग नहीं करेंगे। इस दौरान सरकारी वाहनों का प्रयोग भी वर्जित रहेगा। आयोग ने कहा कि कोई भी नेता सरकारी विश्रामगृह, डाक बंगले और सरकारी आवासों पर एकाधिकार नहीं जमाएंगे। इन जगहों को प्रचार कार्यालय के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। सरकारी खर्चे पर विधायकों और मंत्रियों के उपलब्धियां दिखाने के विज्ञापन नहीं प्रकाशित किए जाएंगे। कोई भी विधायक और मंत्री अपनी विवेकाधीन निधि से कोई अनुदान नहीं देगा। आयोग ने हर सत्ताधारी दल के मंत्री और विधायक पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


हर मतदान केंद्र में नहीं कर पाएंगे प्रवेश
मंत्री और विधायक केवल उन्हीं मतदान केंद्रों में प्रवेश कर सकेंगे, जहां उन्हें अनुमति होगी। इसके अलावा वे किसी भी मतदान केंद्र और मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदर्श आचार संहिता अनुपालन में सत्ताधारी दल भी आते हैं। इसके लिए राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर निर्देश दिए गए हैं। हर नेता पर नजर रखी जाएगी।
खेमपाल सिंह, नोडल अधिकारी आदर्श आचार संहिता/एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed