फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   इंटर इतिहास के प्रश्नपत्र में महापुरुषों के नाम गलत

इंटर इतिहास के प्रश्नपत्र में महापुरुषों के नाम गलत

Tue, 26 Feb 2019 11:24 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
इंटर इतिहास के प्रश्नपत्र में महापुरुषों के नाम गलत
exam - फोटो : amar ujala
एटा। मंगलवार को संपन्न इंटर इतिहास के पेपर में फिर गलतियों की शिकायत है। परीक्षार्थियों के अनुसार पेपर में दो महापुरुषों शिवाजी व बाबा साहब आंबेडकर का नाम गलत लिखा है। सुबह की पाली में संपन्न विज्ञान परीक्षा में 5195 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसके साथ ही हाईस्कूल परीक्षा लगभग समाप्त हो गई हैं।
विज्ञापन

बोर्ड प्रश्नपत्रों की त्रुटियां नहीं रुक रहीं। नाम से लेकर व्याकरण तक की गलतियों से परीक्षार्थी हैरान हैं। मंगलवार को इंटर इतिहास के पेपर में शिवाजी की जगह शिवाज की मां का नाम पूछा गया है। वहीं डॉ. आंबेडकर को अंबेदकर लिखकर फिर भारत सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन की अनदेखी की गई है। पूर्व में संपन्न हाईस्कूल-इंटर प्रश्नपत्रों में भी गंभीर त्रुटियों की शिकायतें रहीं।
विज्ञापन

परीक्षा में विज्ञान के साथ हाईस्कूल परीक्षा समाप्त हो गई। विज्ञान परीक्षा में पंजीकृत 32892 परीक्षार्थियों में से 5195 ने परीक्षा छोड़ दी। इसके साथ ही 15 प्रतिशत की अनुपस्थिति अंतिम पेपर में बढ़कर 15.8 तक पहुंच गई। संस्कृत व कंप्यूटर की आंशिक परीक्षा शेष हैं। इंटर व्यावसायिक शिक्षा व इतिहास की भी परीक्षा में भी 15 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञान का पेपर अधिकांश परीक्षार्थियों ने सामान्य बताया। बहुविल्पीय व वस्तुनिष्ठ प्रश्र जहां आसान थे वहीं कुछ प्रश्र जटिल थे। गंगा प्रदूषण एवं इसकी रोकथाम की विधियों पर अधिकांश परीक्षार्थियों ने लेख लिखा।

बोर्ड की गलती से परीक्षार्थी परेशान
संशोधन के बाद भी नामावली-प्रवेशपत्रों में गलतियों का अंबार है। नाम, फोटो, जन्मतिथि आदि की गलतियों के अलावा सर्वाधिक शिकायतें गलत विषयों की हैं। गलत विषयों के चलते परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने में परेशानी आ रही है। उन्हें संस्थाओं से प्रमाणपत्र लेने पड़ रहे हैं। श्री कृष्णा यादव बालिका इंटर कालेज की इंटर छात्रा नीरज ने दो वर्ष जीवविज्ञान की पढ़ाई की लेकिन प्रवेश पत्र में गणित लिखकर आया है। द्रोपादेवी मैमोरियल इंटर कालेज की छात्रा वरीशा के प्रवेशपत्र पर चित्रकला के आगे गुजराती भाषा दर्ज होने पर संस्था प्रधानाचार्यों ने विषय परिवर्तन की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed