{"_id":"5c703533bdec2273667922bd","slug":"181550857523-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से मारपीट कर शराब तस्कर को छुड़ा ले गए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से मारपीट कर शराब तस्कर को छुड़ा ले गए ग्रामीण
विज्ञापन
चौखुटिया में पकड़ी गई शराब के साथ शराब तस्कर व पुलिस की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शराब तस्कर को ग्रामीणों ने जसरथपुर पुलिस के साथ मारपीट करते हुए छुड़ा लिया। इसकी रिपोर्ट एसआई ने थाना जसरथपुर में तस्कर सहित अन्य ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव देवतरिया निवासी बालकराम पुत्र लालाराम अपने घर पर कच्ची शराब बेचने का काम करता है। जानकारी पर दरोगा कृष्ण अवतार दुबे, कांस्टेबल विशाल सोलंकी, संजय, महेंद्र, रोहित राणा व अनुराधा और भावना शर्मा के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके से बालक राम को शराब सहित पकड़ लिया गया। इसी दौरान बालकराम के साथी व गांव के कई लोग एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिस से धक्कामुक्की व मारपीट करते हुए बालकराम को छुड़ा लिया। मौका देखकर बालकराम वहां से फरार हो गया। वहीं भीड़ बढ़ते ही मारपीट करने वाले आरोपी भी भाग गए। पुलिस ने मौके से शराब बनाने के उपकरण व अन्य सामान बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने बालकराम, कुंदन सिंह, ओमकार, मनोज, रामदेव, बंटू, मुन्ना, निर्देश व चार अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस आरोपियों की तालश में दबिश दे रही है।