फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   घाटों पर उमड़ा आस्था का महाकुंभ

घाटों पर उमड़ा आस्था का महाकुंभ

Mon, 04 Feb 2019 10:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
घाटों पर उमड़ा आस्था का महाकुंभ
कासगंज। जिले के गंगा घाट सोमवती और मौनी अमावस्या पर आस्था के कुंभ से सराबोर हो उठे। हजारों श्रद्घालुओं ने आस्था की डुबकी लगाने के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य देकर घाट पर पूजा अर्चना की। गंगा स्नान का दौर दोपहर बाद तक चला। गंगाघाट हर हर गंगे के स्वर से गुंजायमान हो रहे थे।
विज्ञापन


मौनी अमावस्या के साथ-साथ सोमवार को सोमवती अमावस्या भी थी। एक साथ दो अमावस्याओं पर आस्था का उमड़ना पहले से तय था। सोमवती एवं मौनी अमावस्या का विशेष महत्व है। विद्वानों के अनुसार मौनी अमावस्या पर जीवनदायिनी गंगा में डुबकी लगाने से कई गुना अधिक पुण्य अर्जित होता है। इसके साथ ही मोक्ष की भी प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


इस दिन मौन रहकर स्नान दान करने से मुनि तत्व की प्राप्ति होती है। विद्वान बताते हैं कि यदि पूरे दिन मौन नहीं रह सकते तो कम बोले, जिससे कोई कटु शब्द मुंह से न निकले। इन्हीं मान्यताओं के चलते सोमवार को स्नान के लिए पूर्व संध्या रविवार से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। सुबह होते होते कछला, लहरा और सोरों के हरिपदी घाट पर श्रद्धालुओं की आस्था का कुंभ उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाने के बाद सूर्यदेव को अर्घ दिया। इधर, गंगा स्नान के लिए गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली के अलावा विभिन्न प्रांतों सहित प्रदेश के दूरदराज इलाकों से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।

कई परिवार तो माघ महीना में कल्पवास के लिए पहले से घाट पर डेरा डाल चुके थे। उन्होंने भी ब्रह्म मुहूर्त में स्नान किया। घाट के आसपास आश्रमों में भी श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन कराए। श्रद्धालुओं को ठंड से निजात दिलाने के लिए घाटों पर अलाव जलाने की व्यवस्था थी।

गंगा में डूबते युवकों को बचाया
कासगंज। कछला गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने गंगा में नावों पर प्राइवेट गोताखोर तैनात कर दिए थे। नावों को भी कतार में कुछ इस तरह से लगाया गया था कि श्रद्धालु गहराई वाले स्थानों की ओर न जाएं लेकिन सोरों निवासी राजपाल (25) और उसका दोस्त नहाते समय गहराई की ओर बढ़ गए और डूबने लगें। हालांकि गोताखोरों ने उन्हें डूबने से बचा लिया।


स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप
कासगंज। कछला गंगाघाट पर स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाया। कैंप में निशुल्क परामर्श और दवा वितरण की व्यवस्था थी। इसके अलावा कैंप में अस्थायी आपातकालीन सेवाओं की भी व्यवस्था की गई थी। जिला अस्पताल, सोरों और कासगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी अलर्ट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed