फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विशेष सचिव आश्रय सदन में सुविधाओं से संतुष्ट

विशेष सचिव आश्रय सदन में सुविधाओं से संतुष्ट

Mon, 04 Feb 2019 06:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
विशेष सचिव आश्रय सदन में सुविधाओं से संतुष्ट
फोटो-पी-03
विज्ञापन

विशेष सचिव ने आश्रय सदन में महिलाओं से जाना हाल
- महिला कल्याण निगम की विशेष सचिव ने आश्रय सदन का किया निरीक्षण
- महिलाओं की कम संख्या पर चिंता जताई
अमर उजाला ब्यूरो
वृंदावन (मथुरा)। नगला रामताल स्थित कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन का महिला कल्याण निगम की विशेष सचिव मेधा रूपम ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधवा और बेसहारा महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी लेकर महिलाओं से उनका हाल जानकर उन्हें सदन तक लाने के प्रयास करने की बात कही।

सोमवार की दोपहर नगला रामताल स्थित कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन पहुंचीं महिला कल्याण निगम की सचिव मेधा रूपम ने आश्रय सदन की महिलाओं से उनके कमरों में जाकर उनका हाल जानने के साथ ही महिलाओं से सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं और पेंशन की भी जानकारी ली। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने यहां मेस में महिलाओं को मिलने वाले खानपान, सफाई और चिकित्सकीय व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। वहीं उन्होंने सड़कों पर भिक्षावृत्ति कर रही महिलाओं के आश्रय सदन में न रहने के परिणामस्वरूप कम संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए मंदिरों से इसकी दूरी को भी कारण बताया। इसके लिए दर्शनों के तीनों समय बस की व्यवस्था का सुझाव भी उन्होंने दिया। उन्होंने कहा कि माताएं यहां मिलने वाली सभी सुविधाओं से संतुष्ट हैं। इस दौरान सीडीओ और डीपीओ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed