{"_id":"5c55c53cbdec2273704006ce","slug":"181549124924-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के कारण रोडवेज में टकराया ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के कारण रोडवेज में टकराया ट्रैक्टर
विज्ञापन
fog
- फोटो : DEMO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-घिरोर। सुबह घने कोहरे में एजेंसी जा रहा एक ट्रैक्टर सड़क पर खड़ी रोडवेज से टकरा गया। इससे बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ, लेकिन दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। शनिवार की सुबह शिकोहाबाद डिपो की एक बस शहर की ओर जा रही थी। बस गांव शोभनपुर शिकोहाबाद निवासी जयपाल सिंह चला रहा था। थाना क्षेत्र में दयानंद इंटर कॉलेज के पास बस से कुछ सवारियां उतर रहीं थीं।
तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने कोहरे के कारण बस में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। सवारियां बस से नीचे उतर आईं। हालांकि हादसे में कोई भी जख्मी नहीं हुआ। टक्कर मारने वाला ट्रैक्टर एजेंसी जा रहा था। हादसे में बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।