फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ठाकुर तेजपाल सिंह ने फिर थामा रालोद का दामन

ठाकुर तेजपाल सिंह ने फिर थामा रालोद का दामन

Fri, 25 Jan 2019 08:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
ठाकुर तेजपाल सिंह ने फिर थामा रालोद का  दामन
मथुरा। ठाकुर तेजपाल सिंह ने एक बार फिर रालोद का दामन थाम लिया है। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर उन्होंने छोटे चौधरी अजित सिंह की मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ रालोद की सदस्यता ली। पिछले विधानसभा चुनावों से कुछ माह पहले ही उन्होंने रालोद से किनारा कर लिया था।
विज्ञापन


जिले की राजनीति में कद्दावर नेता के रूप में अपनी पहचान रखने वाले ठाकुर तेजपाल सिंह शुरू से ही चौधरी चरण सिंह के अनुयायी रहे हैं। उन्होंने राजनीति की शुरूआत भी चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व में ही की है।
विज्ञापन


छाता विधानसभा क्षेत्र उनका निर्वाचित क्षेत्र रहा है। यहां कई बार जीत और उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 1993 के विधानसभा चुनावों के बाद उन्होंने चौधरी अजित सिंह के नेतृत्व वाली पाटी का कांग्रेस में विलय होने पर सपा का दामन थाम लिया था, लेकिन रालोद बनने के बाद वह फिर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में उन्होंने रालोद से किनारा किया था। बसपा से नजदीकियां बढ़ाईं, चुनाव के दौरान सपा का दामन थाम लिया। करीब दो साल की इस दूरी के बाद एक बार फिर उन्होंने शुक्रवार को केंद्रीय कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में रालोद का दामन थाम लिया है। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौंनिया, प्रदेश मंत्री जगपाल चौधरी, प्रदेश महासचिव युवा यदुवीर सिंह सिसौदिया भी मौजूद रहे।


पूर्व मंत्री तेजपाल सिंह का लोकसभा चुनावों से पहले रालोद में लौट पर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। राजनीति से जुड़े लोग इसे लेकर अनेक कयास लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed