फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सपा के गढ़ से भाजपा ने कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी प्रबंधन का मंत्र

सपा के गढ़ से भाजपा ने कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी प्रबंधन का मंत्र

Fri, 04 Jan 2019 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
सपा के गढ़ से भाजपा ने कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी प्रबंधन का  मंत्र

विज्ञापन
फिरोजाबाद। सपा के गढ़ से शुक्रवार को भाजपा ने बृज क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र दिया। लोकसभा चुनाव तक भाजपा बृज में ताबड़तोड़ कार्यक्रम करेगी।
जसराना विधानसभा लंबे समय से सपा का गढ़ रहा है।

2009 के आम चुनाव से पहले जसराना विधानसभा मैनपुरी लोकसभा में शामिल थी। मैनपुरी से सांसद चुन कर जब सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव देश के रक्षामंत्री बने थे तब जसराना विधानसभा से उन्हें सबसे बड़ी लीड मिली थी।
विज्ञापन


सपा के सिंबल पर चुनाव जीत कर चार बार यहां से रामवीर यादव विधायक बने लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सपा के किले को ढहा दिया और यहां से पहली बार भाजपा जीती। शुक्रवार को भाजपा बृजप्रांत की बैठक के लिए जसराना के जमीन का चुनाव कर भाजपा ने एक तीर से कई सियासी निशाने साधने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा आज भी मान रही है कि बदलाव की हवा में 2017 के चुनाव में भले ही साइकिल पीछे छूट गई हो लेकिन लोकसभा चुनाव में फिर यहां से बड़ी जीत मिल सकती है। चूंकि सपा के बागी इस वक्त पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं इस कारण सपा का जसराना पर खास फोकस है।



भाजपा की बैठक में प्रदेश के संगठन मंत्री सुनील बंसल कार्यकर्ताओं को जनवरी से लेकर मार्च तक का काम दे गए हैं। किस तारीख को क्या-क्या करना है और जनता के बीच किस तरह जाना है इसकी पूरी भूमिका बैठक में तय की गई। घर-घर दस्तक के साथ कमल संदेश यात्रा और गांवों में प्रवास के साथ बृज में चुनावी माहौल गरमाने की पूरी तैयारी भाजपा ने कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed