{"_id":"5c1fcb5bbdec2256c93f7906","slug":"181545587547-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साफ सफाई में कासगंज के वार्ड-13 ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साफ सफाई में कासगंज के वार्ड-13 ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कलक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ भारत मिशन शहरी में स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा में स्वच्छता का अच्छा प्रदर्शन करने वाली तीन नगरीय निकायों के अध्यक्ष, सभासद एवं सफाई नायकों को प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीएम ने ने सभी से जनपद को साफ सुथरा रखने में सहयोग करने की अपील की।
नगर पालिका परिषद कासगंज के वार्ड 13 को प्रथम, नगर पंचायत सिढ़पुरा के वार्ड आठ को द्वितीय तथा नगर पंचायत पटियाली के वार्ड छह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा नगर पालिका परिषद गंजडुंडवारा को भी सम्मानित किया गया। डीएम आरपी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कासगंज नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू, वार्ड सभासद अमित कुमार एवं सफाई नायक रमेश कुमार, द्वितीय स्थान पर सिढ़पुरा नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन गुप्ता एवं तृतीय स्थान पर रही नगर पंचायत अध्यक्ष पटियाली शशि मिश्रा सहित वार्ड सभासद और सफाई नायकों को पुरस्कृत किया गया।
इसके अतिरिक्त सफाई के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाली निकायों के अध्यक्ष, वार्ड सभासद एवं सफाई नायकों को पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार 11 लाख 50 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार में सात लाख 50 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार पांच लाख 50 हजार रुपये की धनराशि नगर निकायों को दी गई। इस धनराशि से नगरीय निकाय के चिह्नित वार्ड में विकास कार्य कराए जाएंगे। स्वच्छता में विशेष योगदान के लिए जीजीआईसी कासगंज के प्रधानाचार्य राजेश एवं सभासद पुष्पेंद्र सोनी को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर डीएम ने कहा कि सभी नगरीय निकायों को साफ सुथरा और सुंदर बनाएं। प्रत्येक नगरीय निकाय में डंपिंग ग्राउंड अवश्य बनवा लें। कूड़ा सड़कों के किनारे न डालें, डस्टबिन का प्रयोग किया जाए। सभ्य समाज की पहचान स्वच्छता से होती है। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व योगेंद्र कुमार सिंह, सभी नगरीय निकायों के अध्यक्ष, ईओ , चयनित सभासद एवं सफाई नायक आदि मौजूद रहे।