{"_id":"5c13e2e4bdec22555b4b2cd4","slug":"181544807140-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला खार में चोरों का कहर, तीन घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला खार में चोरों का कहर, तीन घरों से लाखों की चोरी
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमांपुर। गांव नगला खार में गुरुवार रात बदमाश तीन घरों के सदस्यों को नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों रुपये की चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हालांकि देर शाम तक पीड़ितों ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया। प्रथम दृष्टया पुलिस घटना संदिग्ध मान रही है।
नगला खार में गुरुवार रात ग्रामीण सो रहे थे। देर रात बदमाशों ने गांव में धावा बोल दिया। बदमाश महावीर पुत्र गंगाराम के घर में छत के रास्ते कमरे में प्रवेश किया कर गए और घर में सो रहे सदस्यों को नशीला पदार्थ सुंघाकर अचेत कर दिया। इसके बाद बदमाश महावीर के घर से सोने चांदी के लगभग आठ लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। इसके बाद बदमाश रामदीन पुत्र रामस्वरूप के घर में घुसकर लोगों को अचेत कर तीन हजार रुपये की नकदी और लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। इसके बाद बदमाशों ने भूदेव पुत्र गोवर्धन के घर को निशाना बनाया। बदमाश भूदेव के घर से 12 हजार रुपये की नकदी और आभूषण चोरी कर ले गए। बदमाश तीनों घरों से कुल 12 लाख रुपये की चोरी बताई गई है। शुक्रवार सुबह गांव में जगार होने पर घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन ग्रामीणों ने संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। ऐसे में शुक्रवार शाम तक मामला दर्ज नहीं किया गया था। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
पत्नी का कराना था इलाज
कासगंज। पीड़ित महावीर पेशे से अध्यापक हैं। उनकी पत्नी बीमार हैं। विगत दिनों उनका ऑपरेशन हुआ था। पत्नी के जेवरात आपातकाल इलाज के लिए रखे थे, लेकिन चोरों ने बीमार पत्नी का दर्द बढ़ा दिया।
विज्ञापन
सक्रिय है गैंग
अमांपुर। क्षेत्र में चोरों का गैंग सक्रिय है। विगत दिनों मधुमक्खी पालकों से मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके अलावा चोरी की और भी वारदातें हो चुकीं हैं। क्षेत्रीय लोगों का मानना है कि कोई गैंग सक्रिय है।
घटना की सूचना मिलने पर गांव नगला खार पहुंचे थे। पीड़ितों से बात की, लेकिन किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। किसी ने मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी है। घटना संदिग्ध लग रही है।
मुकेश सोलंकी, थाना प्रभारी।