{"_id":"5bfc39e0bdec22416f231a4c","slug":"181543256544-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूबेला से बचाव के लिए टीकाकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूबेला से बचाव के लिए टीकाकरण शुरू
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मीजल्स रूबेला के तहत जिलेभर में टीकाकरण का कार्य शुरू हो गया। प्रभारी जिलाधिकारी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त सभी पीएचसी और सीएचसी क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान का शुभारंभ कर दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी टीकाकरण में भाग लिया।
प्रभारी जिलाधिकारी व सीडीओ कपिल सिंह ने मीजल्स रूबेला अभियान की शुरुआत सुदिति ग्लोबल एकेडमी और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज से की। उन्होंने अभियान में लगे स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास के अधिकारियों, कर्मचारियों से कहा कि सामूहिक रूप से सक्रिय योगदान दें। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने कहा कि विशेषज्ञों ने कहा कि खसरा एक जानलेवा बीमारी है, जो बच्चों में अपंगता, मृत्यु का मुख्य कारण है।
रूबेला रोग गर्भावस्था के दौरान स्त्री को होता है, जिससे जन्मजात रूबेला सिंड्रोम विकसित हो सकता है। जो भ्रूण और नवजात शिशुओं के लिए गंभीर और घातक साबित हो सकता है। टीकाकरण से इस बीमारी से निजात पाई जा सकती है। इस अवसर पर सुदिति ग्लोबल के प्रबंध निदेशक डॉ. राम मोहन, डॉ. कुसुम मोहन, लव मोहन मौजूद रहे।