{"_id":"5bc0e008bdec22695e0fe295","slug":"181539366920-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम बना अखाड़ा, टीसी और बाबू में हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम बना अखाड़ा, टीसी और बाबू में हुई मारपीट
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। अवैध वसूली को लेकर नगर निगम का टैक्स विभाग अखाड़ा बन गया। तिलक नगर निवासी भवन स्वामी का दूसरे वार्ड के टीसी द्वारा फार्म भरने पर बाबू और टीसी में विवाद होने पर ेमारपीट हो गई। यह मामला शुक्रवार को नगर निगम में चर्चा का विषय बना रहा।
तिलक नगर निवासी श्याम बाबू गुप्ता दोपहर में अपने मकान का टैक्स जमा करने आए थे। तिलक नगर वार्ड के सुरेंद्र कुमार डूडा बाबू हैं। इसके बाद भी टीसी छकौड़ीलाल ने श्याम बाबू गुप्ता का स्वकर का प्रपत्र भर दिया। छकौड़ीलाल ने 87 पैसे के हिसाब से 2793 रुपये का टैक्स निर्धारण किया। जब यह फार्म कंप्यूटर में फीड हुआ तो रेट अधिक होने से फीड नहीं हो सका।
जब छकौड़ीलाल कर निर्धारण अधिकारी अनिल कुमार से फार्म पर हस्ताक्षर कराने गए तो वहीं बाबू सुरेंद्र कुमार डूडा पहले से बैठे थे। उन्होंने फार्म देखकर कहा यह तो मेरे वार्ड का मामला है, तुमने फार्म कैसे भर दिया। इसमें टैक्स की दरें अधिक लगीं हैं। इस पर बाबू सुरेंद्र कुमार डूडा दोबारा 70 पैसे के हिसाब से 2304 रुपये कर निर्धारण किया। गलत टैक्स निर्धारण और दूसरे वार्ड का फार्म भरने पर बाबू सुरेंद्र कुमार व टीसी कर संग्रहकर्ता छकौड़ीलाल के बीच विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विवाद के वक्त कर निर्धारण अधिकारी अनिल कुमार और कर अधीक्षक पेज सिंह भी मौजूद थे। इसके बाद भी बाबू और टीसी के बीच विवाद हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट में बाबू सुरेंद्र कुमार डूडा का चश्मा टूटने से आंख के पास खून निकलने लगा। जबकि छकौड़ीलाल के शर्ट के बटन टूट गए। मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
तिलक नगर में तीन दिन पूर्व बैकलॉग कर्मचारी कौशल किशोर राठौर को टैक्स के नाम पर अवैध वसूली करने पर मकान स्वामी से निर्धारित टैक्स के साथ एक हजार रुपए सुविधा शुल्क की मांग की थी। जब स्वामी ने अधिक पैसे नहीं दिए तो उसने फीता डालना शुरू कर दिया। इसी आक्रोशित लोगों ने उसे घर में बंधक बना लिया था।