{"_id":"5bb900be867a5567f43d3821","slug":"181538851006-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े महिला से 50 हजार रुपयों से भरा थैला छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े महिला से 50 हजार रुपयों से भरा थैला छीना
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। बेटी की शादी के लिए बैंक खाते से रुपये निकाल कर घर जा रही महिला के हाथ से- 50 हजार रुपयों से भरा थैला छीनकर बाइक सवार भाग गए। दिनदाहड़े हुए वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।
थाना क्षेत्र के गांव वासुदेव मई निवासी सत्यवती (50) पत्नी स्व. रक्षपाल ने बेटी रिंकी की शादी के लिए बैंक खाते में रुपये जमा किए थे। शादी 20 नवंबर को है। शनिवार को शादी की तैयारियों के खर्च के लिए पीएनबी से 50 हजार रुपये निकालने अपनी बेटी देवकी के साथ आई। रुपये निकाल कर देवकी अपने स्कूल बीडीएम कॉलेज चली गई और मां रुपये लेकर पैदल मैनपुरी चौराहे ओर चल दी।
मैनपुरी रोड पर एमपी फार्म हाउस के पास बाइक सवार दो युवकों ने महिला के हाथ से रुपयों से भरा थैला छीनकर फरार हो गए। झटके से थेला छीनने के कारण महिला जमीन पर गिर पड़ी। सूचना पर सीओ संजय रेड्डी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आसपास निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरे खंगाले। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
शिकोहाबाद। जिस समय बदमाशों ने वारदात को को अंजाम दिया, उस वक्त मौके पर कई लोग खड़े थे। महिला ने जमीन पर गिरते हुए कई शोर मचाया, लेकिन किसी ने बदमाशों का पीछा करना उचित नहीं समझा। अगर लोग बदमाशों का पीछा करते तो पकड़ सकते थे। रुपये छीनने की जानकारी होते ही उसकी बेटी देवकी और अनुष्का पहुंच गईं। मां और बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल है।