{"_id":"5b463d284f1c1b0f278b5f21","slug":"181531329832-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर खाई में पलटा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर खाई में पलटा, चालक की मौत
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सिकंदराराऊ मार्ग पर वाहन को ओवर टेक करते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अरविंद (21) पुत्र वीरपाल निवासी नगला ढक हाथरस ट्रैक्टर से कासगंज से अपने गांव जा रहा था। मारूपुर के निकट अरविंद ने वाहन को ओवर टेक करने का प्रयास किया तभी उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया। निजामपुर से लौट रहे सीओ सिटी रवेंद्रपाल गौतम ने हादसा देखा तो यूपी 100 को मौके पर भेजा। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर हटाकर चालक को बाहर निकला गया। यूपी 100 टीम उसे अस्पताल लेकर जा रही थी तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवारीजन अस्पताल पहुुंच गए। युवक का शव देखकर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। ढोलना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक अरविंद के पास उसका आधार कार्ड मौजूद था। तलाशी में आधार कार्ड मिल जाने पर पुलिस को उसकी शिनाख्त करने में आसानी हुई।