{"_id":"5b4631a04f1c1b78468b5f6a","slug":"181531326880-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन में बनेगा ड्रग वेयर हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन में बनेगा ड्रग वेयर हाउस
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
मथुरा। जल्द ही वृंदावन में ड्रग वेयर हाउस बनेगा। इसके लिए प्रशासन ने स्थान चिन्हित कर दिया है। वृंदावन में बुध बाजार के निकट के इस स्थान पर अतिक्रमण होने के कारण प्रशासन ने नगर निगम के अधिकारियों से उक्त स्थान से अतिक्रमण हटाने को कहा है।
जनपद में औषधियों का भंडारण के लिए अभी तक कोई स्थान निर्धारित नहीं है। इसके चलते दवाओं को सुरक्षित रखना संभव नहीं हो पाता है। विगत कई वर्षों से इसके लिए प्रयास किए जा रहे थे। ड्रग वेयर हाउस (औषधि भंडार गृह) बनाने के लिए प्रशासन ने शहरी क्षेत्र में कई स्थानों पर जमीन देखी लेकिन वृंदावन स्थित बुधबाजार के निकट जमीन को फाइनल कर दिया। यह जमीन करीब छह हजार वर्गमीटर बताई जा रही है।
प्रशासन के अनुसार इस जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। प्रशासन ने इस जमीन को चिन्हित कर दिया है तथा निगम के अधिकारियों को कहा है कि वह इस जमीन से अतिक्रमण को खाली कराएं। इस संबंध में संयुक्त नगर आयुक्त ने कहा है कि प्रशासन के निर्देश का जल्द ही अनुपालन कराया जाएगा।