फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मायके गई महिला बच्ची समेत लापता, दी तहरीर

मायके गई महिला बच्ची समेत लापता, दी तहरीर

Wed, 11 Jul 2018 07:52 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
मायके गई महिला बच्ची समेत लापता, दी तहरीर
शिकोहाबाद। ससुराल से मायके गई महिला बच्ची समेत लापता हो गई। जब वह मायके नहीं पहुंची, तो परिजनों ने ससुराल वालों को फोन कर जानकारी ली। महिला के भाई और मामा ने थाने में गुमशुदी की तहरीर दी है।
विज्ञापन


यादव कॉलोनी निवासी पूजा पत्नी दिलीप सिंह मंगलवार सुबह ससुराल से मायके करहल के लिए सुबह साढ़े सात बजे दो साल की बेटी आराध्या के साथ घर से निकली। पूजा का देवर मां-बेटी को एक प्राइवेट बस में बैठाकर आया था, लेकिन उसके बाद से उसकी कोई जानकारी नहीं ली। जब दोपहर तीन बजे तक पूजा घर नहीं पहुंची, तो उसके भाई वीटू पुत्र राजन सिंह निवासी नगला अती करहल मैनपुरी ने फोन कर उसके ससुरालीजनों से पूजा के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


ऋआरोप है कि पूजा के घर न पहुंचने की जानकारी होने के बाद भी ससुराल वालों ने उसकी कोई तलाश नहीं की और न ही पुलिस को सूचना दी। काफी तलाशने के बाद भी जब पूजा का पता नहीं चला, तो बुधवार सुबह उसका भाई वीटू अपने परिवारीजनों और मामा के साथ थाना पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने मां-बेटी के गुम होने की तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed