फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   20 बाइक सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

20 बाइक सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

Sun, 08 Jul 2018 11:31 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
20 बाइक सहित तीन बदमाश गिरफ्तार
20 बाइक सहित तीन बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
एटा/जैथरा। वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को जैथरा पुलिस एवं स्वाट टीम ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की बीस बाइक और तीन तमंचे कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने पकड़े गए वाहन चोरों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी अखिलेश चौरसिया एवं एएसपी संजय कुमार ने बताया कि जैथरा पुलिस को देर शाम सूचना मिली थी कि बनियाढारा के पास जंगल में चोरी की बाइक की खरीदपरोख्त की जा रही है। इस पर जैथरा पुलिस के साथ ही स्वाट टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें ज्ञानेन्द्र उर्फ ज्ञानी पुत्र तिलक सिंह निवासी खतिया जैथरा, रवि पुत्र ओमवीर निवासी अमृतपुर जैथरा और दीपक उर्फ दीपू पुत्र ओमप्रकाश दिवाकर निवासी गौरीबांगर थाना गुरुसहायगंज कन्नौज शामिल है। एसएसपी ने बताया कि पकडे़ गए वाहन चोरों के कब्जे से चोरी की बीस बाइक एवं तीन तमंचे बरामद किए गए है। बरामद हुई बाइक में से पांच शहर से, मैनपुरी, नोएडा, कासगंज आदि जिलों से चोरी की गई थी। पुलिस ने बताया कि गैंग का ज्ञानेंद्र सरगना है। जिसके खिलाफ जिले के अलावा फिरोजाबाद में चोरी,तमंचा सहित अन्य धाराओं में मामले दर्ज है।
विज्ञापन

तीन से पांच हजार में बेचते थे बाइक
एटा। पकडे़ गए वाहन चोरों का नेटवर्क नोएडा तक फैला हुआ था। दीपक नोएडा में रहता है। पुलिस ने बताया कि वह वहां से बाइक लाकर लोगों को उपलब्ध कराता है। थाना प्रभारी जैथरा ने बताया कि चोरी की बाइक को चोर तीन हजार से लेकर पांच हजार रुपये में बेंचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed