{"_id":"5b3fa8294f1c1b93288b4def","slug":"181530898473-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानपति ने कारपोरेशन बैंक कर्मियों से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानपति ने कारपोरेशन बैंक कर्मियों से की मारपीट
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। मथुरा मार्ग अटल्ला चुंगी क्षेत्र में कारपोरेशन बैंक में प्रधान पति का बैंक बंद होने के बाद भी जबरन घुसने को लेकर बैंक कर्मचारियों से विवाद हो गया। बैंक कर्मचारियों ने दो लोगों को पकड़ लिया। साथ ही कार बरामद की है। जबकि मुख्य आरोपी प्रधान पति भाग जाने में सफल रहा।
शुक्रवार शाम चार बजे कारपोरेशन बैंक में काम समाप्त होने पर बैंक का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया गया। इस बीच गांव राजपुर की प्रधान कुसुम बघेल के पति रूपकिशोर बघेल साथियों के साथ बैंक पहुंचे और जबरन बैंक का दरवाजा खुलवाने लगे। बैंक में तैनात सुरक्षाकर्मी ने बैंक बंद होने का हवाला दिया। इसी बीच सुनील नामक कर्मचारी बाहर से चाय लेकर बैंक में अंदर जा रहा था। यह देख प्रधान पति का पारा चढ़ गया और सुरक्षाकर्मी और सुनील से झगड़ा करने लगे। कहा कि जब सुनील बैंक में जा सकता है तो हम क्यू नहीं। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।
सुरक्षागार्ड एवं अन्य कर्मचारियों ने बीच बचाव करते हुए दो लोगाें को पकड़ लिया, जबकि प्रधानपति कार छोड़कर भाग गया।
बैंक प्रबंधक अखिलेश मथानी का कहना है कि प्रधानपति रूपकिशोर बघेल शराब के नशे में थे और बैंक में घुसने का प्रयास कर रहे थे। झगड़ा बैंक के बाहर हुआ था। इसलिए बैंक ने अपनी ओर से कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी है। इधर, सुनील ने रूपकिशोर और उनके 3-4 साथियों के खिलाफ कोतवाली में मारपीट की तहरीर दी है।