{"_id":"5b33d4314f1c1bf96e8ba5d1","slug":"181530123313-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिव ने दो बर्खास्त शिक्षकों की सेवाएं की बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिव ने दो बर्खास्त शिक्षकों की सेवाएं की बहाल
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अप्रैल 2017 में बर्खास्त किए गए तीन शिक्षकों में से दो की सेवाएं सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने बहाल कर दी हैं। इन शिक्षकों को पूरा वेतन भी जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व बीएसए रामकरन यादव ने वर्ष 2017 में जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालय अनूपपुर पर तैनात शिक्षक राकेश कुमार यादव, उच्च प्राथमिक विद्यालय शकरा पर तैनात शिक्षक नगेंद्र सिंह और मंजू तनेजा को विद्यालय से लगातार गायब रहने का दोषी मानते हुए सेवा से बर्खास्त कर दिया था। शिक्षक राकेश कुमार यादव और नगेंद्र सिंह ने इस संबंध में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को अपना प्रार्थना पत्र साक्ष्य सहित भेजा था।
प्रार्थना पत्र में बताया गया कि उन लोगों की ड्यूटी भवन निर्माण में थी। ऐसे में उनकी सेवा कैसे समाप्त की जा सकती है। सचिव ने बीएसए को पत्र भेजकर राकेश कुमार यादव और नगेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से बहाल करते हुए वेतन जारी कराए जाने के निर्देश दिए हैं। वहीं तीसरी शिक्षिका मंजू तनेजा न मामले को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उम्मीद है कि उन्हें भी कोर्ट से राहत मिल जाएगी। पूर्व बीएसए रामकरन यादव ने इसके अतिरिक्त फर्जी अभिलेखों वाले 31 शिक्षकों की भी सेवाएं समाप्त की थीं।