{"_id":"5ad37a554f1c1b5f098b4ac4","slug":"181523808853-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक विभाग के कर्मचारी ने पदोन्नति कराने के नाम पर दो लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक विभाग के कर्मचारी ने पदोन्नति कराने के नाम पर दो लाख ठगे
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
भारतीय करंसी
अमर उजाला ब्यूरो
एटा। पदोन्नति के नाम पर डाक विभाग के कर्मचारी ने दो लाख रुपये ठग लिए। मामले में पीड़ित ने सबूत के तौर पर कॉल रिकार्डिंग विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने पेश की। बताया जा रहा है कि आरोपी एटा के गांधी मार्केट डाकघर पर तैनात रह चुका है।
मुख्य डाक अधीक्षक एटा एसआर दुबे ने कहा कि अवनीश कुमार यादव पुत्र कृष्ण गोपाल निवासी मैनपुरी ने आरोप लगाया था कि गांधी मार्केट डाकघर पर तैनात तत्काली उप पोस्ट मास्टर मिलाप सिंह निवासी वर्मा थाना कोतवाली नगर एटा ने वरिष्ठता सूची में चयन कराने के लिए उससे दो लाख रुपये लिए थे लेकिन पदोन्नति नहीं कराई। इस पर पीड़ित अवनीश ने रुपये लौटाने को कहा तो आरोपी मुकर गया। मामले से संबंधित कॉल रिकार्डिंग सबूत के तौर पर अवनीश कुमार यादव ने पेश की थी। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई तो निर्देश के अनुसार तत्कालीन उप पोस्ट मास्टर मिलाप सिंह को नोटिस दिया गया है। इसका जवाब नहीं मिलने पर आगरा डाक अधिकारियों को अवगत कराया गया है। आगरा के अधिकारियों ने मिलाप सिंह खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराने के आदेश दिए थे। आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कॉल रिकार्डिंग की जांच लैब में कराई जाएगी। मामला सत्य पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।