फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बाल अपराध के मामलों में सबसे अधिक संवेदनशल है पटियाली सर्किल

बाल अपराध के मामलों में सबसे अधिक संवेदनशल है पटियाली सर्किल

Tue, 10 Apr 2018 10:02 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
बाल अपराध के मामलों में सबसे  अधिक संवेदनशल है पटियाली सर्किल
मृत बच्चों के घर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। जनपद में बच्चों के साथ होने वाले अपराध के मामलों में पटियाली सर्किल सबसे अधिक संवेदनशील है। यहां पुलिस बच्चों के साथ होने वाले अपराधों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। उनके साथ दुष्कर्म, कुकर्म, अपहरण, हत्या आदि की घटनाएं आम बात हो गई हैं। कई बार तो बच्चे अपनों के हाथों ही आपराधिक वारदातों का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन

जनपद की पुलिस व्यवस्था तीन सर्किलों में बंटी है। पुलिस व्यवस्था के तहत जनपद में 10 थाना क्षेत्र आते हैं। इनमें से पटियाली, सिढ़पुरा, गंजडुडवरा एवं सिकंदरपुर वैश्य थाना पटियाली सर्किल में हैं। ये चारों थाना क्षेत्र ही बच्चों के साथ होने वाले अपराधों के मामले में सबसे अधिक संवेदनशील है। सर्किल में कटरी का इलाका होने के कारण यहां अपराधी तत्वों को अपने मंसूबे आसानी से पूरे कर लेते हैं। वर्ष 217 में जनपद में 24 बच्चे दुष्कर्म, कुकर्म, अपहरण, हत्या की वारदातों के शिकार हुए। इनमें से 12 बच्चे महज पटियाली सर्किल क्षेत्र में आपराधिक वारदातों के शिकार हुए। वहीं वर्ष 2018 में अब तक पांच बच्चे आपराधिक वारदातों का शिकार हो चुके हैं। इनमें से तीन बच्चे पटियाली सर्किल क्षेत्र से जुड़े हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2018 में हुई वारदात
11 जनवरी अमांपुर में चचेरे भाई ने अपनी नाबालिग बहन के साथ किया दुष्कर्म।
15 फरवरी सिढ़पुरा के ताजपुर से बालक को अगवा कर बलि दी गई।
19 मार्च ढोलना के हरसेना में पिता ने अपनी पुत्री को जिंदा जलाया।
8 अप्रैल गंजडुडवरा के बहोरनपुर से दो भाई अगवा हुए, जिनके शव अगले दिन ढकरई से बरामद किए गए।

वर्ष 2017 में बच्चों के साथ होने वाले अपराध
1 जनवरी सोरों के नगला बहोरा से दुधमुंहे को खटिया से उठाकर ले गए बदमाश।
12 जनवरी दरियावगंज से पांच वर्षीय बालक की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव फर्रुखाबाद के कायमगंज से बरामद हुआ।
17 मार्च सोरों में छात्रा के साथ गैंगरेप।
23 अप्रैल कासगंज में एक बालिका के साथ दुष्कर्म।
25 मई सहावर के तारापुर में बालक को अगवा कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव खेत में गाड़ दिया गया।
8 जून ढोलना और अमांपुर में एक- एक बालिका के साथ दुष्कर्म हुआ।
16 जून सोरों में बालक को अगवा करने के बाद हत्या कर दी।
19 जून सिढ़पुरा से छात्रा का अपहरण।
22 जून ढोलना में किशोरी के साथ गैंगरेप।
27 जून सिढ़पुरा में बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या।
14 जुलाई पटियाली में बालक को अगवा कर कुकर्म किया गया।
31 जुलाई सिढ़पुरा के भुजपुरा में मासूम भाई बहन की हत्या कर दी गई।
1 अगस्त गंजडुंडवारा में अज्ञात मासूम का शव नहर से हुआ बरामद।
12 अगस्त सिढ़पुरा में बालिका से दुष्कर्म।
22 अगस्त ढोलना में सौतेली मां ने मासूम की जहर देकर हत्या कर दी।
13 सितंबर सिढ़पुरा में किशोरी के साथ दुष्कर्म।
14 सितंबर दरियावगंज में बालक की अगवा करके हत्या।
27 सिंतबर सहावर में स्कूल जाते छात्र का अपहरण व ढोलना में किशोरी के साथ दुष्कर्म।
30 अक्तूबर कासगंज से बालिका का अपहरण।
14 नवंबर सिकंदरपुर वैश्य में किशोरी को बंधक बनाकर गैंगरेप।
19 दिसंबर सिढ़पुरा में बालिका की बलि चढ़ा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed