{"_id":"5ab53c954f1c1b01768b6ee0","slug":"181521826965-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार अप्रैल को व्यापारी करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार अप्रैल को व्यापारी करेंगे आंदोलन
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद चार अप्रैल को आंदोलन करेगी। व्यापारी संगठित होकर अन्याय और उत्पीड़न का विरोध करेंगे। संगठन के माध्यम से व्यापारियों का हर हाल में उत्पीड़न रोका जाएगा। यह बातें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत कुमार गुप्ता ने कहीं।
शुक्रवार को क्लब घर स्थित संगठन के शिविर कार्यालय पर हुई बैठक में उन्होंने कहा वाणिज्य कर विभाग, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी व्यापारियों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार करते हैं। छापामार कार्रवाई के नाम पर व्यापारियों का जमकर शोषण किया जाता है। जेल भेजने की धमकी देकर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जाता है।
प्रदेश और केंद्र सरकार को व्यापारी ही सबसे ज्यादा राजस्व देता है बदले में उसको शोषण और अपमान मिलता है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्पीड़न के विरोध में संगठन चार अप्रैल को जिला मुख्यालय पर आंदोलन करेगी। उन्होंने बताया एक अप्रैल को आकर्षण गेस्ट हाउस किदवई नगर कानपुर में परिषद का प्रांतीय अधिवेशन होगा।
विज्ञापन
अधिवेशन में ही सजातीय जन प्रतिनिधियों, वृद्धजनों तथा मेधावियों का सम्मान भी किया जाएगा। चार अप्रैल के आंदोलन के लिए परिषद के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। डा. सीपी गोयल, घनश्याम दास गुप्ता, सोम प्रकाश गुप्ता, आलोक अग्रवाल, अशोक कुमार गुप्ता, बीनू बंसल, सब्बन बाबा, हर्ष गुप्ता, सभासद निशांत जैन गोगा मौजूद रहे।