{"_id":"5a9ed7e14f1c1b75718b58e2","slug":"181520359393-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में युवती से छेड़छाड़ के बाद नहाते वक्त क्लिप बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में युवती से छेड़छाड़ के बाद नहाते वक्त क्लिप बनाई
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। गांव में मेला देखने गई युवती से कुछ युवकों ने अश्लील हरकतें कीं और बाद में घर में नहाते समय क्लिपिंग भी बना ली। लड़की के परिवार के लोग शिकायत करने गए तो दोनों पक्षों में झगड़े के बाद जमकर लाठी-डंडे चलें। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस जांच कर रही है।
मामला थाना क्षेत्र के गांव असुआ का है। सोमवार को गांव में मेला लगा था। मेले में दूसरों गांव के भी लोग घूमने आए थे। उसी दौरान मेला देखने आई एक युवती से गांव के ही कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। उससे अश्लील हरकत की। इतना ही नहीं युवती घर लौटकर नहाने लगी तो युवकों ने छत से मोबाइल में क्लीपिंग बना ली। मोबाइल फोन से वीडियो रिकार्डिंग करते देख युवती ने परिजनों से शिकायत की की।
उसके परिजन आरोपी युवकों के घर शिकायत करने पहुंचे तो लड़की के पिता के साथ गाली- गलौज तथा मारपीट की गई। फिर दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस संबंध में युवती के चाचा ने थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि उसी गांव के दो तथा पडोसी गांव विलोटिया के दो युवकों ने उसकी भतीजे से छेड़छाड़ की और मोबाइल से वीडियो बनाया। पुलिस ने गांव के ही विजयबाबूू, और पवन तथा दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर विवेचना शुरू कर दी है।