{"_id":"5a9426354f1c1bf17b8b9852","slug":"181519658549-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमकियों के चलते दुष्कर्म पीड़ित के परिवार ने किया पलायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमकियों के चलते दुष्कर्म पीड़ित के परिवार ने किया पलायन
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
Petition dismissed on seeking gender-neutral of rape law
मारहरा। दुष्कर्म के प्रयास की शिकार हुई मासूम का परिवार आरोपियों की धमकी के चलते कस्बा को छोड़कर बाहर चला गया। कस्बा छोड़ने से पूर्व पीड़ित परिवार ने थाना पुलिस से अपनी पीड़ा व्यक्त की, लेकिन पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नहीं किए जाने पर पीड़ित परिवार रात में अपने घर से सामान को भर कर कही अन्यत्र चले गए। पीड़ित परिवार द्वारा कस्बा छोड़ने पर शेष बचे समाज के दो परिवार भी भयभीत है।
कस्बा मारहरा एक मोहल्ला निवासी पीड़ित की छह वर्ष की पुत्री का नामजद आरोपी ने 21 जनवरी को दुष्कर्ष किया। इसकी रिपोर्ट थाना मारहरा में दर्ज हुई थी। पीड़ित परिवार पर आरोपी परिवार द्वारा लगातार मारपीट की जा रही थी, जिसकी शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। आरोपी परिवार ने घटना के 15 दिन बाद पीड़िता के पिता को सरे बाजार मारपीट कर घसीटा उसके बाद भी कोई कार्रवाई पुलिस द्वारा नहीं की गई।
23 फरवरी 2018 की रात में भयभीत पीड़ित परिवार अपना सामान लेकर भाग गया। पीड़िता के सजातीय शेष दो घर भी इस घटना से काफी भयभीत हैं। जिन्होंने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ उनको सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की है। यदि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाती है तो वह दोनों परिवार भी कस्बा छोड़ने को मजबूर होेंगे।