फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   दबंगों ने कई जगह तोड़ दी जिला अस्पताल की दीवार

दबंगों ने कई जगह तोड़ दी जिला अस्पताल की दीवार

Fri, 23 Feb 2018 06:30 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
दबंगों ने कई जगह तोड़ दी जिला अस्पताल की दीवार
डेमो - फोटो : डेमो
मैनपुरी। जिला अस्पताल की दीवार को अराजकतत्वों ने कई जगह पर तोड़ दिया है। इससे अस्पताल में चोरी आदि की संभावनाएं बढ़ गई हैं। वहीं, दबंग अस्पताल की बाउंड्रीवाल को तोड़कर अवैध कब्जा भी करते जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कई स्थानों पर अराजकतत्वों ने बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया है। कई मोहल्लों के लोगों ने तो अस्पताल में ही अपना आम रास्ता निकाल लिया है। इससे अस्पताल की जमीन पर अवैध कब्जा भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में टूटी हुई बाउंड्री से बड़ी संख्या में वाहनों का आना जाना रहता है। जिससे यहां आने वाले मरीजों और तीमारदारों के साथ कभी भी दुर्घटना होने की संभावना बढ़ गई है। अस्पताल प्रशासन ने टूटी हुई बाउंड्रीवाल को दुरुस्त कराने के लिए जिला प्रशासन और विभाग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व में कईबार कराई जा चुकी है मरम्मत मैनपुरी। जिला अस्पताल की बाउंड्रीवाल की पूर्व में भी मरम्मत कराई जा चुकी है। लेकिन दबंग कुछ दिन बाद ही उसे तोड़कर फिर से आम रास्ता बना लेते हैं। वर्तमान में लोगों के वाहनों के अधिक आवागमन से अस्पताल परिसर में समस्याएं बढ़ गई हैं।
कई जगह पर दबंगों द्वारा बाउंड्रीवाल तोड़ी गई है। जिसकी जानकारी जिला प्रशासन और उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। उच्चाधिकारियों से जहां मरम्मत के लिए धनराशि की मांग की गई है वहीं जिला प्रशासन से सुरक्षा की भी मांग की गई है। डॉ. आरके सागर सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed