{"_id":"5a2c1e184f1c1b4e718b82d8","slug":"181512840728-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने फूंका रामशंकर कठेरिया का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने फूंका रामशंकर कठेरिया का पुतला
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ramshankar Katheria
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवागढ़। नगर में शनिवार शाम को भाजपाइयों ने एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष और सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया और भाजपा विधायक संजीव दिवाकर का पुतला फूंका। निकाय चुनाव में पार्टी से बागी होने वाले नेताओं के साथ मुलाकात करने और बातचीत करने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। कार्यकर्ताओं ने अखाड़ा चौराहा पर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।
दरअसल, निकाय चुनाव के दौरान भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले एक नेता के घर शनिवार शाम को सांसद और विधायक ने पहुंचकर मुलाकात कर नाश्ता किया। नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं को जैसे ही यह खबर लगी तो उनका आक्रोश फूट पड़ा। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए अखाड़ा चौराहा पर पहुंचे और सांसद रामशंकर कठेरिया और विधायक संजीव दिवाकर का पुतला फूंका। आक्रोशित कार्यकर्ताओं का कहना था कि निकाय चुनाव के प्रचार के समय सांसद के पास अवागढ़ में प्रचार को वक्त नहीं था और अब वह बिना सूचना दिए ही अवागढ़ में बागी नेताओं के साथ उठ-बैठ रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी के कार्यकर्ता के विश्वास के साथ अपमान बताते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही केंद्रीय नेतृत्व को शिकायत भेजने का एलान किया।
सुधीर कुमार वंशी वाले, मनोज वार्ष्णेय, अमित जैन, विनोद उपाध्याय, गणेश प्रताप, जितेंद्र दिवाकर, रवींद्र वार्ष्णेय, दीपी लाखा, अतुल वार्ष्णेय, चोखेलाल गुप्ता, देवेंद्र शर्मा, योगेंद्र पाल मौजूद रहे।