फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   रात भर घूमी चोरों की टोली

रात भर घूमी चोरों की टोली

Sat, 09 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
रात भर घूमी चोरों की टोली
डेमो - फोटो : demo pic
एटा। चोरों ने शुक्रवार रात मोहल्ला नई बस्ती शिवगंज स्थित मकान से जेवरात सहित हजारों की नकदी चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने कचहरी स्थित अधिवक्ता के कार्यालय से कंप्यूटर आदि सामान चोरी कर ले गए। दो स्थानों पर वारदात करने के बाद चोरों ने एसएसपी कार्यालय के ठीक सामने चाय की दुकान में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती शिवगंज निवासी विनीत गुप्ता उर्फ बंशू पुत्र हरिओम गुप्ता शुक्रवार रात अपने परिवार के साथ दूसरे मकान पर सो रहे थे। उनके एक मकान में ताला लगा था। देर रात चोरों ने बंद मकान के गेट में लगे कुंदे काट दिए और चोर घर से साढे़ नौ हजार रुपये की नकदी और हजारों रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह विनीत की मां मकान पर पहुंची तो कुंदे कटे देखकर उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना पर अन्य परिवारीजन भी पहुंच गए। मामले की जानकारी पर कोतवाली नगर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस मोहल्ले में लगे सीसीटीवी के माध्यम से जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के कचहरी पर अधिवक्ता रवीन्द्र कुमार मिश्रा निवासी एका फिरोजाबाद का कार्यालय है। प्रतिदिन की भांति शुक्रवार शाम वह कार्यालय में ताला लगाकर घर चले गए। देर रात चोरों ने कार्यालय में लगा लकड़ी का गेट तोड़ दिया और चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह कार्यालय पहुंचने पर अधिवक्ता को घटना की जानकारी हो सकी। अधिवक्ता ने तहरीर दी। इसके बाद चोरों ने शहर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी राजेश सक्सेना की पुलिस कार्यालय के सामने चाय और परचून की दुकान पर चोरी का प्रयास किया। हालांकि चोर गेट में डबल लॉक होने के चलते वारदात को अंजाम नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed