{"_id":"59f767ff4f1c1bca678b82c8","slug":"181509386239-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनपीए खाताधारक किसानों को मिलेगा ऋणमाफी का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनपीए खाताधारक किसानों को मिलेगा ऋणमाफी का लाभ
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। साधन सहकारी समितियों से फसली ऋण लेने वाले और एनपीए खाता धारक किसानों को ऋण मोचन योजना का लाभ मिलेगा। जिले में ऐसे किसानों की संख्या 12 हजार से अधिक है।
जिले में संचालित साधन सहकारी समितियों से फसली ऋण लेने वाले ऐसे सदस्य अथवा किसान जिन्होंने कई वर्षों से ऋण चुकता नहीं किया है।
अर्थात जिनके खाते एनपीए की श्रेणी में हैं। ऐसे किसानों को ऋण मोचन योजना का लाभ मिलेगा। जिले में ऐसे किसानों की संख्या लगभग 12 हजार हजार पांच सौ है। एनपीए खातों के निस्तारण के लिए 16.58 करोड़ रूपए की आवश्यकता होगी।
खास बात यह है कि ऋण मोचन योजना के चौथे चरण में वरीयता के आधार पर एनपीए खाता धारक किसानों के फसलीय ऋण माफ किए जाएंगे। जिला सहकारिता विभाग योजना के लाभार्थियों की सूची तैयार करने में जुटा है। सहायक निबंधक सहकारी समिति विवेक कौशल के अनुसार एनपीए खातों का निस्तारण होने क ी स्थिति में सहकारी समितियों की आर्थिक स्थिति सबल होगी।